फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: गर्मी से कुछ राहत, तापमान रहा 43.5 डिग्री, रविवार के लिए ऑरेंज वार्निंग

Sat, 01 Jun 2019 09:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Jun 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
relief from heat wave in delhi ncr, some area temperature reached 46 degree
गर्मी से बचने की छटपटाहट - फोटो : अमर उजाला

दिल्लीवालों को शनिवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बीच कुछ राहत भी रही और अधिकतम तापमान अनुमानित से थोड़ा कम 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि दिल्ली के कुछ मानक केंद्रों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस भी रिकॉर्ड किया गया।

relief from heat wave in delhi ncr, some area temperature reached 46 degree
गर्मी से बचने की छटपटाहट - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच दिल्लीवालों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दिल्ली में पिछले दो दिन तक जारी रेड वार्निंग अब हट गई है। दिल्ली के पालम केंद्र पर पारा शनिवार को 46.1, आयानगर पर 46, लोदी रोड पर 43.1 और रिज मानक केंद्र पर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

relief from heat wave in delhi ncr, some area temperature reached 46 degree
गर्मी से बचने की छटपटाहट - फोटो : अमर उजाला

दो जून को दिल्ली में ओरेंज वार्निंग रहेगी। हालांकि, इस बीच पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके बाद, सोमवार को दिल्ली में ओरेंज वार्निंग हट जाएगी और इसका स्तर येलो पर आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
relief from heat wave in delhi ncr, some area temperature reached 46 degree
दिल्ली के चिड़ियाघर में शनिवार को कुछ यूं दिखा नजारा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने की संभावना है। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली में फिर से 44 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ येलो वार्निंग जारी होने के आसार बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed