फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीआर में धूलभरी आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी से राहत

Mon, 06 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
relief by drizzle after dust storm in evening
धूलभरी आंधी

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को दोपहर बाद धूलभरी आंधी और फिर हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के तापमान में कोई बड़ी गिरावट अगले दो-तीन दिन अभी नहीं आएगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व दक्षिण यूपी में दिन की गर्मी बरकरार रहेगी।

relief by drizzle after dust storm in evening
धूलभरी आंधी

एनसीआर में बादलों की आवाजाही, धूलभरी आंधी, बिजली चमकने के साथ-साथ कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। 12 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री के साथ राहत देता दिखाई दे रहा है। उस दौरान न्यूनतम तापमान भी 26-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

relief by drizzle after dust storm in evening
धूलभरी आंधी

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में रात की गर्मी अभी खूब परेशान कर रही है। सोमवार को यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
relief by drizzle after dust storm in evening
धूलभरी आंधी

फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया तो वहीं दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि से पसीना भी अधिक निकला। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी किसी बड़ी राहत से इनकार किया है।

विज्ञापन
relief by drizzle after dust storm in evening
धूलभरी आंधी

एनसीआर में दिन में गर्मी के बावजूद शाम को धूलभरी आंधी के साथ बिजली चमकने और बूंदांबांदी की संभावना अगले 7-8 जून को है जबकि 10 जून बादलों की आवाजही के बीच बारिश भी हो सकती है। इसके बाद भी 12 तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed