फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अग्निकांडः मजदूरों ने फैक्टरी में न की होती यह गलती तो न जाती किसी की जान

Sun, 08 Dec 2019 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
reason behind the fire in anaj mandi delhi
delhi fire - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की प्राथमिक जांच में अनाज मंडी अग्निकांड की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि ओवरलोड की वजह से इलेक्ट्रिक लाइन में फॉल्ट आया होगा, जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त मजदूर कमरों में सो रहे थे। इससे धीरे-धीरे आग फैलती रही और बड़े हादसे का सबब बनी। 


 

reason behind the fire in anaj mandi delhi
इमारत में लगा बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि बिजली कंपनी का कहना है कि उसके मीटर सुरक्षित है। इससे मीटर के स्तर तक कोई शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ है। संभव है कि कमरे में कोई फॉल्ट आया हो।

reason behind the fire in anaj mandi delhi
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यहां फैक्ट्रियां आम तौर पर रात में चलती थीं। इसके लिए बिजली की चोरी की जाती थी। कटिया लगाकर देर रात फैक्टरी में मजदूर काम करते थे। काम करने के बाद मजदूर वहीं खाना भी बनाते थे। कमरों में छोटे-छोटे गैस सिलिंडर व इलेक्ट्रिक हीटर भी मिले हैं, जबकि इसी के नजदीक फैक्टरी में बनाया गया सामान भी रखा होता था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट में पहले आग सामान में लगी होगी और धीरे-धीरे फैलती चली गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
reason behind the fire in anaj mandi delhi
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आग किस कारण लगी, इसका पता चल पाएगा। हालांकि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही सामने आ रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने कहा है कि आग बिल्डिंग के आंतरिक सिस्टम में लगी थी, क्योंकि मीटर पूरी तरह सुरक्षित हैं। बिल्डिंग के सामने से गुजर रहे तार और खंभे भी सुरक्षित हैं। 
 

विज्ञापन
reason behind the fire in anaj mandi delhi
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी की टीम के अनुसार, आग बिल्डिंग की दूसरे और तीसरे फ्लोर पर लगी, जबकि बिजली के मीटर ग्राउंड फ्लोर पर लगे हैं। आग अगर बिजली के मीटर से लगती तो ग्राउंड फ्लोर पर लगती, न कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर। बिजली कंपनी का कहना है कि आग की सूचना जैसे ही मिली, टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति काट दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed