फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है दिल्ली के उस रोजगार मेले की हकीकत, जहां नौकरी की आस में देशभर से उमड़े हजारों युवा

Tue, 22 Jan 2019 02:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी बीबीसी, नई दिल्ली
बीबीसी, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
reality of job fair of delhi government and other job fairs by governments mega job fair rojgar mela
delhi job mela - फोटो : pti

21 जनवरी, दिन सोमवार, सुबह के दस बजे थे। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम के बाहर भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। गेट नंबर सात के सामने हजारों युवा हाथों में सर्टिफिकेट और मार्कशीट लिए पंक्तिबद्ध खड़े थे। उनकी यह कतार बढ़ते-बढ़ते करीब आधा किलोमीटर लंबी हो चुकी है। त्यागराज स्टेडियम एक ऐसे कैनवास में बदल चुका था जिस पर देश में फैली 'बेरोजगारी की तस्वीर' साफ देखी जा सकती है। यहां दो दिवसीय 'विशाल रोजगार मेला' चल रहा है जिसमें भाग लेने दिल्ली और आसपास के हजारों बेरोजगार युवा पहुंचे हैं।

reality of job fair of delhi government and other job fairs by governments mega job fair rojgar mela
delhi job mela - फोटो : pti

स्टेडियम के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं जो हर आने वाले की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर भेज रहे हैं। अंदर पहुंचते ही एक बड़ा-सा फ्लेक्स लगा है जिसके इर्द-गिर्द लोग भीड़ लगाए खड़े हैं। यह फ्लेक्स लोगों को निर्देशित कर रहा है कि उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी पाने के लिए किस दिशा में बढ़ना है। इस फ्लेक्स से मार्गदर्शन लेकर लोग अलग-अलग स्टॉल की ओर बढ़ रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों के करीब 75 स्टॉल यहां लगे हैं। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय के अनुसार इस रोजगार मेले में पहुंची ये 75 कंपनियां कुल 12,700 से अधिक नौकरियाँ देने जा रही हैं। दिल्ली की अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 28 जनवरी को पेश किए जाने को लेकर वारंट जारी किया। नौकरी देने वाली इन कंपनियों में पतंजलि, ओला, इंडिया बुल्ज, टाइम्स ऑफ़ इंडिया और एलआईसी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला पिछले कुछ सालों से हर साल आयोजित किया जा रहा है।

reality of job fair of delhi government and other job fairs by governments mega job fair rojgar mela
delhi job mela - फोटो : pti

दिल्ली सरकार के रोज़गार निदेशालय के अनुसार पिछले साल इस मेले में क़रीब 40 हजार लोगों ने भाग लिया था। इनमें से क़रीब सात हजार लोग शॉर्ट लिस्ट हुए थे जिन्हें चयन प्रक्रिया के दूसरे दौर में शामिल होने का मौका मिला। इसी तरह साल 2017 में 40 हज़ार लोगों ने इस मेले में शिरकत की जिनमें से 12 हजार शॉर्ट लिस्ट हुए थे और साल 2015 में कुल 12 हजार प्रतिभागियों में से करीब 7700 शॉर्ट लिस्ट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
reality of job fair of delhi government and other job fairs by governments mega job fair rojgar mela
delhi job mela - फोटो : pti

दिल्ली के रोजगार निदेशालय में बतौर अनुभाग अधिकारी कार्यरत राजेश तंवर बताते हैं, "हमारे पास शॉर्ट लिस्ट किए गए लोगों का ही आंकड़ा मौजूद है। अंततः कितने लोगों को नौकरी मिली यह आंकड़ा हमारे पास नहीं होता क्योंकि फाइनल सलेक्शन यहां नहीं होता। यहां से कंपनियां लोगों को शॉर्ट लिस्ट करती हैं और फिर चयन का अगला राउंड कंपनी में ही होता है। इसलिए हमारे पास सिर्फ़ शॉर्ट लिस्ट किए गए लोगों की ही संख्या होती है।" राजेश तंवर यह भी कहते हैं, "शॉर्ट लिस्ट किए गए अधिकतर लोगों को नौकरी मिल ही जाती है।"

विज्ञापन
reality of job fair of delhi government and other job fairs by governments mega job fair rojgar mela
delhi job mela - फोटो : pti

लेकिन रोहिणी की रहने वाली 25 वर्षीय शीतल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती। शीतल पिछले साल भी इस मेले में पहुंची थी और उनको एक कंपनी ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए शॉर्ट लिस्ट भी कर लिया था। लेकिन शीतल कहती हैं, "कंपनियां यहां जो दावे करती हैं और जितना पैसा देने की बात कहती हैं, असल में उतना नहीं देती। पिछले साल जब यहां से शॉर्ट लिस्ट होने के बाद मैं दूसरे राउंड के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंची तो मुझे बताया गया कि मुझे रोज 12 घंटे की शिफ्ट करनी होगी वरना उतने पैसे नहीं मिलेंगे जितने शुरुआत में बताए गए थे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed