दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट बदल ली है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में आज ताजा बर्फबारी हुई वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह ही बारिश और ओलों से हुई। अपने-अपने दफ्तरों के लिए तैयार हो रहे लोगों को भींग कर दफ्तर पहुंचना पड़ा। वहीं बारिश के बाद हुई जाम की समस्या से लोग देर से पहुंचे।
2 of 10
delhi rains
- फोटो : एएनआई
आज सुबह 9 बजे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा फरीदाबाद गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में आज सुबह 9 बजे ऐसा अंधेरा छा गया मानों दिन में रात हो गई हो। पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन के कारण सोमवार सुबह बादल छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं से झमाझम बारिश हुई, जो मंगलवार सुबह को भी जारी है। दिल्ली एनसीआऱ में दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं हिमाचल और जम्मू और कश्मीर के कई भागों में भारी बर्फबारी ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
3 of 10
delhi rains
- फोटो : एएनआई
कोहरे और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली आने और जाने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
4 of 10
delhi rains
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के विकास मार्ग, पंजाबी बाग, इंद्रप्रस्थ आदि क्षेत्रों में सुबह-सुबह ही भारी जाम लगा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
5 of 10
delhi rains
- फोटो : एएनआई
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद प्रदूषण के ग्राफ में भी कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी तक तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद भी सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।