दिल्ली महिला आयोग ने महिला सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए सत्याग्रह के 14वें दिन ‘रेप रोको अभियान’ की शुरुआत की है। मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की मौजूदगी में ‘रेप रोको अभियान’ के तहत आर्ट्स फैकल्टी तक पैदल मार्च निकाला।
2 of 4
rape roko abhiyan
- फोटो : himanshu soni
इस मौके पर स्वाति ने ऐसी व्यवस्था की मांग की जिसमें रेप के दोषियों को छह माह में मौत की सजा देने का प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के कठोर दंड व जल्द सुनवाई से समाज में इसे रोकने का संदेश जाएगा। दिल्ली महिला आयोग इस अभियान को देशभर में चलाएगा।
3 of 4
rape roko abhiyan
- फोटो : himanshu soni
अभियान से देशभर से लोगों को जोड़ने के लिए उन्होंने एक वेबसाइट लांच की। इसके अलावा उन्होंने 9313181181 पर मिस्ड काल देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आठ मार्च तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली महिला आयोग के लोग बाजारों में, आवासीय इलाकों व स्कूलों में जाएंगे।
4 of 4
rape roko abhiyan
- फोटो : himanshu soni
वहां लोगों को जागरूक करने के साथ कड़े सजा प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री को कम से कम एक लाख पत्र भी भिजवाएंगे। उन्होंने हाल ही में बस में डीयू छात्रा से हुई अश्लील घटना का हवाला देते हुए कहा कि राजधानी में महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि हो रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।