सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में वेलेंटाइन-डे का खुमार छाया हुआ है। वलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए मेले में युवा गिफ्ट्स आइटम की खरीदारी करने में जुटे रहे। वेलेंटाइन-डे के उपलक्ष्य में सूरजकुंड मेला भी रंग-बिरंगे फूलों व गिफ्ट्स आइटम से सज गया। बाजार के ट्रेंड को देखते हुए मेले में भी गिफ्ट्स की अलग-अलग वैरायटी दिखाई दे रही है।
2 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड के स्टॉल पर प्लास्टिक के गुलाब के फूल हर किसी को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में युवा जोड़े शादी के बाद अपने पहले वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए खरीदारी करने में जुटे रहे। मेले में साउथ दिल्ली से आए हिमांशु और दिव्या ने बताया कि उनकी शादी पिछले माह हुई है। वे अपने पहले वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाना चाहते हैं।
3 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर में भी वेलेंटाइन-डे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से शहर के मॉल्स, बाजारों व अन्य स्थानों पर पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वेलेंटाइन-डे के मद्देनजर मॉल्स, पार्क व बाजारों में महिला पुलिस भी सादे कपड़ों में मौजूद रहेगी। युवतियों के साथ छेड़छाड़ या किसी तरह की छींटाकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
4 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते मॉल कल्चर के बावजूद लोगों में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आकर्षण बना हुआ है। हर साल फरवरी माह में दो सप्ताह से अधिक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। शिल्प कला से संबंधित सामान इस मेले की सबसे बड़ी खासियत है।
5 of 6
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
यहां शिल्पकार अपनी कला के एक से बढ़कर एक नमूने दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हैं। पिछले एक दशक में मॉल कल्चर के दौर में भले ही मेले के स्वरूप और रंग-ढंग में बदलाव आया है, लेकिन सूरजकुंड मेले की सार्थकता आज भी ज्यों की त्यों है। सूरजकुंड मेले में मंगलवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के श्री हरदयाल विद्या मंदिर स्कूल की डिंपल सोलंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया।