दिल्ली के गाजीपुर से अगवा हुई बच्ची के मदरसे से बरामद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जय शिव सेना हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलवी के घर में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया।
2 of 7
maulvi home vandalized
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कुल 28 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इलाके में पुलिस बल तैनात है। जय शिव सेना हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े दस बजे अर्थला स्थित नीलमणि कालोनी में मौलवी के घर के बाहर प्रेस वार्ता को जुटे।
3 of 7
maulvi home vandalized
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार्यकर्ता मौलवी का घर सील करने की मांग कर हंगामा करने लगे। उन्होंने मौलवी के घर पर लगे ताले को तोड़ दिया और अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
4 of 7
maulvi home vandalized
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा बढ़ते देख थाना साहिबाबाद से पुलिस बल बुलाया गया। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते एसपी सिटी और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
5 of 7
maulvi home vandalized
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मौलाना के घर को बंद कर ताला लगा दिया। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया।