फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain likely to happen in delhi ncr today but no relief from heat

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, नहीं मिलेगी तापमान में राहत

Sat, 30 Mar 2019 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Mar 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
rain likely to happen in delhi ncr today but no relief from heat
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ऐसा था मौसम का हाल
शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। इस कारण से मार्च में इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। तेज धूप के बीच धूल भरी हवाएं भी राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 36. 9 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी, जिसके बाद एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के कारण गिरेगा तापमान

शुक्रवार को तेज झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल रहे। मार्च में इससे भी अधिक पारा 2018 में 29 मार्च को 38.6 और 2017 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2011 से 2016 तक मार्च में कभी भी अधिकतम तापमान इतना ऊपर नहीं गया। इस दौरान तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में राहत नहीं मिलेगी। 31 मार्च और 1 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed