फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain lashes in parts of delhi ncr mercury dips coldest march in 8 years likely hailstorm till sunday

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लुढ़का पारा, कई राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

Sat, 02 Mar 2019 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Mar 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
rain lashes in parts of delhi ncr mercury dips coldest march in 8 years likely hailstorm till sunday
rain - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां मार्च का पहला दिन काफी ठंडा रहा, वहीं दूसरे दिन(शनिवार) सुबह से ही घने बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है।

विज्ञापन


बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं दर्ज की गई। यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान लगातार औसत से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते आठ साल में एक मार्च की तारीख पर इतना ठंडा नहीं पड़ा। वहीं, यदि इस वक्त का औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में इस बार कई साल बाद इस तरह के मौसम का अनुभव लोगों को हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल दिल्ली समेत इन प्रदेशों में पड़ सकते हैं ओले

rain lashes in parts of delhi ncr mercury dips coldest march in 8 years likely hailstorm till sunday
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।  शुक्रवार को सुबह धूप खिली, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड भी बढ़ गई। पारे में बड़ी गिरावट है। यदि दो और तीन मार्च को बारिश होती है तो पारे में यह गिरावट बनी रह सकती है। 5 मार्च तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 

बीते आठ साल एक मार्च को ऐसा रहा तापमान 
वर्ष        अधिकतम     न्यूनतम 
2011      24               11
2012      27              11 
2013      26             12    
2014       21            12
2015      29             15
2016      31             15  
2017      33             18
2018     31              12 
2019     24.1          6.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed