फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में बर्तन धोने वाले रियाज को अपना सपना पूरा करने के लिए राष्ट्रपति ने दी साइकिल

Fri, 31 Jul 2020 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
President ramnath kovind gifts riyaz a racing cycle student of class 9 dream to become top cyclist also dishwasher in ghaziabad eatery
रियाज को राष्ट्रपति ने उपहार में दी रेसिंग साइकिल - फोटो : पीटीआई/एएनआई

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें हर तरह से आगे बढ़ाने की बात करते ही रहते हैं। वह सिर्फ कहते ही नहीं है बल्कि खुद अवसर आने पर ऐसे काम करते भी हैं जिससे बच्चे अपने सपनों को पूरा कर सकें। जिससे बच्चों को अपनी मंजिल पाने में कामयाबी मिले। इस बार उन्होंने ऐसा ही गाजियाबाद के छात्र रियाज के लिए किया है। जानिए उन्होंने किस तरह रियाज की मदद की है और रियाज कौन है और उसका सपना क्या है....

President ramnath kovind gifts riyaz a racing cycle student of class 9 dream to become top cyclist also dishwasher in ghaziabad eatery
रियाज राष्ट्रपति भवन में साइकिल चलाते हुए - फोटो : एएनआई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9वीं के छात्र रियाज को तोहफे में एक साइकिल भेंट की है। यह साइकिल ही वह उपहार है जो रियाज को उसके सपनों को पूरा करने में मदद करेगी। राष्ट्रपति कोविंद ने रियाज को राष्ट्रपति भवन बुलाकर रेसिंग साइकिल उपहार में दी। इस दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। दोनों ने रियाज को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

President ramnath kovind gifts riyaz a racing cycle student of class 9 dream to become top cyclist also dishwasher in ghaziabad eatery
delhi news - फोटो : अमर उजाला।

ओलंपिक में देश के नाम स्वर्ण पदक का सपना देखने वाले रियाज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइकिल उपहार में दी। आर्थिक रूप से कमजोर महाराजपुर निवासी रियाज अपने पिता मोहम्मद रुस्तम और मां मुन्नी खातून व दो बहन और भाई के साथ रहता है। दिल्ली के सर्वोदय बाल विद्यालय में नौवीं कक्षा के छात्र रियाज को साइकलिंग का बेहद शौक है, लेकिन खुद की साइकिल ना होने की वजह से रियाज को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
President ramnath kovind gifts riyaz a racing cycle student of class 9 dream to become top cyclist also dishwasher in ghaziabad eatery
delhi news - फोटो : अमर उजाला।

इतना ही नहीं रियाज ने अपनी साइकिल खरीदने के लिए महाराजपुर के एक ढाबे पर लोगों के झूठे बर्तन धोने और रोटी बनाने का काम शुरू कर दिया। शासन प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद रियाज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 10:00 बजे साइकिल गिफ्ट की गई।

विज्ञापन
President ramnath kovind gifts riyaz a racing cycle student of class 9 dream to become top cyclist also dishwasher in ghaziabad eatery
रियाज को राष्ट्रपति ने उपहार में दी रेसिंग साइकिल - फोटो : पीटीआई

इस उपहार के बाद रियाज बेहद खुश है। उसने साइकिल भेंट करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार प्रकट किया है। फिलहाल रियाज के घर पर आसपास के लोग और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed