फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमानवीयः 5 माह की गर्भवती को बर्फ की फैक्टरी में मुंह पर टेप और हाथ-पैर में रस्सी बांध किया कैद

Tue, 05 Jun 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman hostage in Laws house Police arrested husbands family in noida
pregnant woman - फोटो : अमर उजाला
हैवान पति ने पांच महीने की गर्भवती महिला के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि देखने वालों का दिल दहल गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। छलेरा में ससुरालियों द्वारा 5 माह की गर्भवती के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। जबकि पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (सभी फोटोः राजन राय)
pregnant woman hostage in Laws house Police arrested husbands family in noida
husband tied wife
परिजनों की ओर से दहेज मांगने समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस की मदद से मायके वालों ने बर्फ की फैक्टरी के स्टोर में बंधक बनाई गई महिला को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के मुंह पर टेप और हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे। जिस पर मायके वालों ने खूब हंगामा किया था। सेक्टर-39 कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल शाही ने बताया कि बरौला निवासी पवन चौहान की बेटी श्वेता की शादी छलेरा निवासी गौरव के साथ दिसंबर 2017 में हुई थी। 
 
pregnant woman hostage in Laws house Police arrested husbands family in noida
husband tied wife
गौरव परिवार के साथ पानी की फैक्टरी और ई-रिक्शा चार्ज करने का काम करता है। शादी में पवन चौहान ने अपनी और ससुरालियों की हैसियत को देखते हुए दहेज भी दिया था। पिता पवन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा और दहेज लाने के लिए बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।  बृहस्पतिवार देर शाम को ससुरालियों ने फोन किया कि श्वेता बिना बताए कहीं चली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant woman hostage in Laws house Police arrested husbands family in noida
husband tied wife
मायके वाले लड़की के ससुराल गए और काफी तलाश किया। मायके वालों को श्वेता के गायब होने को लेकर ससुराली गंभीर नहीं दिखे तो उन्हें संदेह हुआ कि कहीं उन्हीं ने तो उनकी बेटी को गायब नहीं कर दिया गया है। इसके बाद वह सेक्टर-49 कोतवाली गए और श्वेता के पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ अपहरण और हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज करा दिया। 
 
विज्ञापन
pregnant woman hostage in Laws house Police arrested husbands family in noida
husband tied wife
परिजनों ने पुलिस के साथ ससुरालियों की फैक्टरी पर तलाश किया तो वहां पर स्टोर में श्वेता रस्सी से बंधी हुई थी और मुंह पर टेप लगी हुई थी। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराया था और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्वेता की सास बबली, ससुर चरण सिंह और देवर मोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed