रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की खौफनाक मौत से जहां पूरा देश दंग है वहीं, इस स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों के जेहन में इस घटना ने इतना खौफ भर दिया है कि अब वो स्कूल के नाम से भी डर जाते हैं। ऐसे ही एक बच्चे और मृतक प्रद्युम्न के दोस्त ने उस दहला देने वाले वाकये को अपनी जुबान में बयां किया है।
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न के दोस्त ने एबीपी चैनल से की गई बात में खुलासा किया है कि, हत्या के बाद प्रद्युम्न का खून से सना बैग और बॉटल ले जाकर उसके क्लास में बच्चों के सामने ही रख दिया गया था।
3 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इस बच्चे ने बताया है कि जब वो क्लास में पहुंचा तो वहां प्रद्युम्न का खून लगा बैग और बॉटल क्लास में दिखा था। स्कूल स्टाफ ने क्लास के ही एक बच्चे से बॉटल साफ कराई थी। वो बच्चा प्रद्युम्न का बैग और बॉटल धोकर लाया। स्कूल स्टाफ यहीं नहीं रुका उन्होंने एक बच्ची से प्रद्युम्न का बैग भी खाली कराया था। उसमें से सारी किताबें निकलवा ली थी।
बता दें कि इससे पहले जब शनिवार को स्कूल के बाहर नाराज अभिभावक प्रदर्शन कर रहे थे तो स्कूल में ही पढ़ने वाली एक बच्ची के पिता सुबोध कुमार ने बताया कि उनकी बच्ची प्रद्युम्न की क्लास में ही पढ़ती है और उसी से मेड ने प्रद्युम्न की डायरी निकालकर देने को कहा था। उन्होंने बॉटल साफ कराने की बात भी बताई थी।
5 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
इस बच्चे ने जिसने टीवी चैनल से बात की है उसने बताया है कि उसे अब स्कूल से डर लगता है। जैसे प्रद्युम्न का गला काटा उसका भी काट देंगे। बच्चे की इस बात से ही समझा जा सकता है कि उसके और उसके अन्य साथियों के मन में किस कदर डर ने घर कर लिया है। न सिर्फ बच्चे उनके अभिभावक भी बेहद डरे हुए हैं और स्कूलों की ऐसी लापरवाही से बहुत चिंतित हैं।