फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को मरवा डाला: शव पर दहाड़े मारकर रोने का किया नाटक, फिर रहने लगी गुमसुम, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 07 Nov 2022 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Nov 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police made shocking disclosure in murder case of property dealer in Gurugram
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-22 में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव की हत्या के बाद उनकी पत्नी का शव के पास दहाड़ मार कर रोना और बाद में गुमसुम हो जाना पुलिस के मन में पहले ही संदेह पैदा कर चुका था। पुलिस की थ्योरी में हत्या का कारण न होने पर शक और बढ़ गया। पुलिस ने मामले की सघनता से जांच कर पत्नी के प्रेमी का पता लगाया। शूटर को गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार किया।

Police made shocking disclosure in murder case of property dealer in Gurugram
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

धर्मेश अपने परिवार के लोगों से अलग रहते थे। किराए से आने वाले पैसे व प्रापर्टी के कारोबार से होने वाली आय काफी थी। घर की पहली मेड से दोस्ती होने का शक पत्नी नीतू ने जताया था। यही कारण था कि उसने पहली मेड को हटाकर बाद में बबलू की प्रेमिका को नौकरी पर रख लिया। बबलू के साथ नीतू रहना चाहती थी। उसकी योजना थी कि पति की मौत के बाद सारी प्रापर्टी उसके नाम पर हो जाएगी। उसके बाद वह प्रेमी के साथ आराम से रहेगी।

Police made shocking disclosure in murder case of property dealer in Gurugram
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

बबलू पर यूपी में दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का मामला
सीआईए पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि बबलू के खिलाफ यूपी में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यूपी पुलिस से इस बारे में सीआईए पुलिस से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police made shocking disclosure in murder case of property dealer in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

15 साल से दोनों साथ रहते थे
बबलू और मोहम्मदीन दोनों दिल्ली की एक पेंट बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बबलू हर बात मोहम्मद्दीन से शेयर करता था। बबलू ने ही उसे नीतू से देहरादून में मिलवाया था।

विज्ञापन
Police made shocking disclosure in murder case of property dealer in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पत्नी ने अपने मोबाइल से भेजी थी लोकेशन
पुलिस को छानबीन में पता चला की नीतू के मोबाइल से बबलू के मोबाइल पर निर्माणाधीन साइट की लोकेशन भेजी गई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि बबलू ओर नीतू की चैट और दोनों की एक साथ देहरादून की लोकेशन से सब कुछ क्लीयर हो गया था। पुलिस पत्नी पर हाथ नहीं डालना चाहती थी। वह पहले बबलू को गिरफ्तार करना चाहती थी। बबलू की जगह मोहम्मद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों ने इतनी सावधानी बरती कि दिल्ली से आते समय सिम बदला और वारदात के बाद दिल्ली निकल गए। गाड़ी व असलहा बबलू के पास बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed