{"_id":"6ae3475df1cf202c7c08b789","slug":"teachers-learned-techniques-to-make-the-study-of-hindi-engaging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161289-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिक्षको ने हिंदी की पढ़ाई को रोचक बनाने के गुर सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिक्षको ने हिंदी की पढ़ाई को रोचक बनाने के गुर सीखे
विज्ञापन
- नई शिक्षण विधियों और रचनात्मक गतिविधियों पर दिया गया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिंदी की कक्षा को रोचक बनाने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), दिल्ली की ओर से टीजीटी हिंदी शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 22 से 23 अक्तूबर और 27 से 29 अक्तूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को हिंदी पढ़ाने के नए तरीके बताए गए।
कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी दिल्ली के प्रशिक्षण विंग में किया गया। यह कार्यक्रम परिषद के निदेशक जतिन गोयल और संयुक्त निदेशक डॉ. मुकेश यादव के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि हिंदी शिक्षण को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय गतिविधियों, साहित्य और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसमें भाषा कौशल विकसित करने, रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने, समावेशी शिक्षा और शिक्षण सामग्री के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यशालाओं और व्यावहारिक सत्रों के जरिए शिक्षकों को ऐसी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। हिंदी के कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने और पढ़ाई को रुचिकर बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। अनुभव साझा करने के सत्रों में शिक्षकों ने अपनी चुनौतियों और नए शिक्षण प्रयोगों पर चर्चा की।