फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS पांडेय सुसाइड केस : सभी रह गए दंग जब पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Tue, 15 Aug 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 15 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
police found nothing in cctv footage about mukesh pandey suicide
- फोटो : अमर उजाला
बक्सर के डीएम मुकेश पांडेय सुसाइड से पहले गाजियाबाद कैसे पहुंचे, यह गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। इसका सुराग लगाने के लिए जीआरपी ने शनिवार को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई लेकिन इसमें मुकेश पांडेय दिखाई नहीं दे रहे। जीआरपी अधिकारी मान रहे हैं कि सुसाइड से पहले वह गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से पहुंचे थे।
police found nothing in cctv footage about mukesh pandey suicide
आईएएस अफसर मुकेश पांडेय की सुसाइड के बाद डीएम मिनिस्ती एस. ने जीआरपी को फुटेज देखकर सुराग तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी।
police found nothing in cctv footage about mukesh pandey suicide
- फोटो : अमर उजाला
सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि शाम छह बजे से रात नौ बजे तक की फुटेज देखी गई, लेकिन इसमें मुकेश पांडेय स्टेशन पर आते-जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। न ही स्टेशन पर किसी दुकानदार ने उन्हें आते-जाते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
police found nothing in cctv footage about mukesh pandey suicide
माना जा रहा है कि वह वैशाली या आनंद विहार मेट्रो से गाजियाबाद ऑटो या किसी अन्य साधन से गाजियाबाद पहुंचे हैं। वह ट्रेन के जरिए दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचे होते तो सीसीटीवी फुटेज में कहीं न कहीं दिखाई पड़ते।
विज्ञापन
police found nothing in cctv footage about mukesh pandey suicide
मुकेश पांडेय की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद जीआरपी से पंचनामे से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। एसओ जीआरपी सोमवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें दस्तावेजों की फोटो कापी उपलब्ध करा दी गई है। मूल दस्तावेज एसपी जीआरपी के कार्यालय मुरादाबाद गए हुए हैं। वहां से आने पर मूल दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed