फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspicious death of para athlete Neeraj Yadav Connection to a female friend emerges

पैरा-एथलीट की संदिग्ध मौत: महिला दोस्त का सामने आया कनेक्शन, 10 महीने से दोस्ती; दोनों में हुई थी यह आखिरी बात

Wed, 28 Oct 2026 04:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 28 Oct 2026 04:15 PM IST
सार

पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत हो गई। महिला दोस्त ने उन्हें मौजपुर में सड़क पर पड़ा पाया, अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस महिला दोस्त से पूछताछ कर रही है। नीरज विवाहित थे।

विज्ञापन
Suspicious death of para athlete Neeraj Yadav Connection to a female friend emerges
नीरज यादव की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस नीरज यादव की कथित महिला दोस्त से पूछताछ कर रही है। दिल्ली के जाफराबाद पुलिस स्टेशन को 28 अक्तूबर 2026 को रात 12:08 बजे जीटीबी अस्पताल से एक सूचना मिली। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति को आपातकालीन विभाग लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर एसआई विशाल त्यागी स्टाफ के साथ राजीव गांधी अस्पताल, दिल्ली पहुंचे। जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं वर्तमान में यहीं संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला मित्र ने नीरज से कही थी यह आखिरी बात
पहुंचने पर पता चला कि मृतक का शव पहले ही जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया था। जांच के दौरान, एक महिला ने बताया कि वह मृतक नीरज यादव को अस्पताल लाई थी। महिला ने कहा कि दिसंबर 2025 से नीरज यादव के साथ उसकी दोस्ती थी। 27 अक्तूबर 2026 को वह नीरज से मिलने सोनीपत गई थी। वहां उसने नीरज को बताया कि वह अब उससे संपर्क में नहीं रह सकती। इसके बाद नीरज यादव ने उसे अपनी स्कॉर्पियो-एन कार से मौजपुर, दिल्ली छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें घटनाक्रम
रात करीब 09:00 बजे महिला को कुछ संदेह हुआ। वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास पहुंची। वहां उसने नीरज यादव को अपनी कार के बगल में सड़क पर पड़ा पाया। वह तुरंत नीरज को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

नीरज यादव विवाहित थे, तीन साल की है बेटी
आगे की जांच में पता चला कि नीरज यादव एक पैरा-एथलीट थे। वह सोनीपत, हरियाणा में 'अंशनीर स्पोर्ट्स अकादमी' नाम से एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स अकादमी चला रहे थे। नीरज यादव विवाहित थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन साल की बेटी हैं। जाफराबाद पुलिस स्टेशन द्वारा बीएनएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed