फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइबर सिटी वासियों के लिए खुशखबरी : गडकरी की ओर से शहर को मिले यह 10 तोहफे

Mon, 14 Aug 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 14 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari gifted these 10 things to gurugram
demo pic
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को साइबर सिटी को दस तोहफे दिए। दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया और आठ की घोषणा करके गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नितिन गडकरी ने दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। हाल में शुरू हुए हीरो होंडा फ्लाईओवर को राष्ट्र को समर्पित किए। लंबे समय से खेड़कीदौला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर हामी भरते हुए उन्होंने इसे आठ किलोमीटर आगे शिफ्ट करने का एलान किया। सोमवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वाटिका चौक के पास दो परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद गडकरी ने जनसभा को संबोधित भी किया।
nitin gadkari gifted these 10 things to gurugram
demo pic
गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा करीब 1700 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुग्राम-अलवर एनएच-248ए पर राजीव चौक से सोहना तक फ्लाईओवर और 270 करोड़ की लागत से दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-8 पर धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन के पास एवं परेड रोड के साथ टी-जंक्शन का शिलान्यास किया। 34 करोड़ की लागत से एमजी रोड पर सिग्नेचर टावर के पास महाराणा प्रताप चौक पर निर्मित चार लेन फ्लाईओवर और 30 करोड़ की लागत से राजीव चौक के पास बख्तावर सिंह मार्ग से दिल्ली की ओर जाने वाले अंडरपास का उद्घाटन किया। गडकरी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखकर खेड़कीदौला टोल आठ किलोमीटर आगे शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इससे आसपास के ग्रामीण मुफ्त जा सकेंगे।
nitin gadkari gifted these 10 things to gurugram
demo pic
प्रदेश सरकार से जमीन मिलते ही इसे तीन महीने में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इससे एनएचएआई को हर माह करीब आठ कराड़ रुपये का नुकसान होगा। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने एंबियंस मॉल को एमजी रोड से जोड़ने को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि योजना तैयार है, इसे तीन महीने में शुरू किया जाएगा। बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने और राठीवास एनएच-8 के पास अंडरपास बनवाने की भी उन्होंने घोषणा की। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी का काम जल्द पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार को डीपीआर भेजने को कहा है। उन्होंने इसे 15 दिन के अंदर मंजूर करने की घोषणा की। रेवाड़ी-धारूहेड़ा बाईपास पर कापड़ीवास तक फ्लाईओवर बनवाने और ग्रेटर एसपीआर को लेकर फिजिबिलिटी के आधार पर सड़क चौड़ीकरण और एफओबी बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
nitin gadkari gifted these 10 things to gurugram
demo pic
इसके बाद मुख्यमंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में गुरुग्राम-फरीदाबाद नगर निगम के बीच कचरा निस्तारण को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सोमवार रात शहीदों के नाम पर हो रहे एक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में सड़कों का जाल तेजी से बिछ रहा है। इससे प्रदेश का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
nitin gadkari gifted these 10 things to gurugram
demo pic
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनसभा में मनोहर लाल से कहा कि यहां के अधिकारी काम नहीं करते। मुख्यमंत्री जी इन पर लगाम कसो। राजीव चौक और इफ्को चौक पर बिजली का हाईटेंशन तार बिजली विभाग द्वारा नहीं हटाने पर गडकरी ने कहा कि अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो इनकी लगाम टाइट करो। जो काम नहीं करते हैं, उन्हें सजा दो और जो काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करो। बता दें कि अधिकारियों के रवैये को लेकर विपक्षी लगातार सरकार को घेरते रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed