फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

Sun, 25 Jan 2015 11:03 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

PICS: Did you SEE war room Delhi of the magician of win.

मोदी विजन के दम पर पहली बार प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा अब दिल्ली के सिंहासन पर भी फतह की तैयारियों में जुटी है। दिल्ली पर नजर रखने के लिए शाह का एक वॉर रुम तैयार किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वार रूम का जिम्मा वरिष्ठ नेता आरपी सिंह को दिया है, जिन्होंने अपनी रणनीति से लोकसभा समेत पांच राज्यों में पार्टी को जीत दिलाई है।


(सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

PICS: Did you SEE war room Delhi of the magician of win.

आरपी सिंह का साथ देने के लिए नरेंद्र टंडन और कुलजीत चहल हैं। इसके अलावा दस अन्य सदस्य भी हैं। आरपी सिंह के मुताबिक, वार रूम 24 घंटे खुला रहता है। वे सुबह 6 से रात 2 बजे तक तैयारियों में जुटे होते हैं। वहीं, वार रूम के बाहर फील्ड में डॉ. अनिल जैन प्रत्याशियों संग मतदाताओं और पार्टियों पर नजर रखे हुए हैं। आरपी सिंह वार रूम के साथ डॉ. जैन से फील्ड की सूचनाएं लेकर मैदाने जंग की रणनीति बदलते रहते हैं।

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

PICS: Did you SEE war room Delhi of the magician of win.

मूल रूप से अलीगढ़ निवासी आरपी सिंह वर्तमान में पुष्प विहार स्थित घर के ऑफिस से सुबह 6 से 8 बजे तक बड़े नेताओं से बात करके टाइमिंग सेट करते हैं। कभी मेट्रो तो कभी डीटीसी बस से प्रदेश भाजपा के मुख्यालय पहुंचते हैं। रास्ते में यात्रियों से चर्चा करके मुद्दों के साथ कमियों को नोट करते हुए रिपोर्ट आलाकमान यानी अमित शाह को भेजते हैं। 8 से 9 बजे तक प्रदेश मुख्यालय पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

PICS: Did you SEE war room Delhi of the magician of win.

इसके बाद वार रूम से फील्ड के बीच सीधे प्रचार की जंग शुरू होती है। लंच का टाइम नहीं होता है और इसी के साथ रात को दस से अधिक गठित कमेटियों के हेड सहित बारह लोगों के साथ बैठक कर अगले दिन की रणनीति तय होती है।

विज्ञापन

PICS: आपने देखा जीत के जादूगर का दिल्ली वॉर रूम

PICS: Did you SEE war room Delhi of the magician of win.

यहां पर अत्याधुनिक तरीके से सारे आंकड़ों का अपडेट कर हर कार्यकर्ता और नेता पर नजर रखने का काम भी हो रहा है। सिंह कहते हैं कि सोशल मीडिया ने चुनावी दृष्टिकोण को बदल कर रख दिया है, जिससे वे बेहद खुश हैं। अब मतदाताओं से कुछ भी छिपा नहीं है, क्योंकि पार्टियों से अधिक कार्यकर्ता बनाम यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों पर राय रख देते हैं। सोशल मीडिया के चलते पारंपरिक चुनावी प्रचार में कमी आई है, लेकिन नुक्कड़ नाटक आज भी पसंद किए जाते हैं। इसका बदलाव वार रूम में भी आप देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed