मेवात में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखिए। जिले के कस्बा पुन्हाना के सरकारी के बाहर एक महिला का प्रसव हुआ। परिजन तो डिलीवरी के बाद घर चले गये लेकिन आम लोगों ने इसके लिये डाक्टर और नर्सो की लापरवाही बताया है।
2 of 5
अस्पताल के बाहर प्रसव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पीएचसी पुन्हाना की एसएमओ डॉ. आशा का कहना है कि उनके स्टाफ ने कोई लापरवाही नहीं की है बल्कि महिला डिलिवरी से पहले ही डिलिवरी हट से बाहर निकल कर किसी को बताये बिना ही नीचे आ गई थी।
3 of 5
अस्पताल के बाहर प्रसव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मेवात के सिविल सर्जन बीके राजौरा ने फोन पर बताया कि वह इस मामले की जांच कराएंगे, अगर उनको कोई कर्मचारी दोषी मिला तो कार्रवाई करेंगे। बता दें कि पुन्हाना खण्ड के गांव सिंगार निवासी रिहाना सुबह पुन्हाना के पीएचसी अस्पताल में अपने प्राईवेट वाहन से डिलिवरी के लिये आई थी।
4 of 5
दर्द से कराहती रही महिला
- फोटो : अमर उजाला
दिन के करीब पौने दस बजे महिला को दर्द होने लगा। बताया गया है कि थोड़ी देर बाद ही रिहाना अस्पताल से नीचे आ गई, उसके साथ उसकी मां भी थी। जहां उस समय कार्यरत स्टाफ नर्सों को उसके पीछे आना चाहिये था कोई नहीं आई। आखिरकार रिहाना अस्पताल के मुख्य दावाजे पर दर्द के मारे कराहती रही।
5 of 5
अस्पताल परिसर में हुआ बच्ची का जन्म
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे के बाद जब महिला ने अस्पताल के प्रांगण में एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर महिलाओं ने पर्दा कर महिला की डिलिवरी करवाई। इसके बाद स्टाफ नर्स मौके पर पहुंची, जो उसे डिलिवरी हट ले गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि जब महिला कि डिलिवरी हो रही थी तब स्टाफ नर्स मौके पर पहुंची।