{"_id":"5b1019c74f1c1ba56e8b5831","slug":"people-relax-to-heat-wave-in-delhi-ncr-weather-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मई की गर्मी ने खूब सताया अब जून की बारी, अगले 3 दिन लू से रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई की गर्मी ने खूब सताया अब जून की बारी, अगले 3 दिन लू से रहेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में मई महीने के आखिरी दिन भी लोगों को लू और गर्मी से बेहद मामूली राहत रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
delhi weather
- फोटो : vivek nigam
शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तापमान के स्तर पर लू नहीं चलती है। वहीं पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल दिनभर छाए रह सकते हैं, सतह पर तेज गति वाली हवाएं चल सकती हैं।
delhi weather
- फोटो : vivek nigam
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल अगले चार दिन तक राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : lal singh
यदि तापमान के आंकड़ों को देखें तो बीते पांच वर्षों में मई महीने में लगातार आठ दिन तक प्रचंड गर्मी नहीं रही है। इस बार ऐसा हुआ है। बृहस्पतिवार को राजधानी के भीतर के स्थानों में गर्मी भी बीते दिनों के मुकाबले कुछ कम रही। मसलन पालम में अधिकतम तापमान 43.6 और आयानगर में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
delhi weather
राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष मई महीने का अधिकतम तापमान बीते रविवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यदि पूरे हफ्ते तापमान के आंकड़ों का पीछा किया जाए तो करीब तीन डिग्री गिरावट हुई है। यह राहत अगले दो से तीन बरकरार रह सकती है।