फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people cheated across the country in the name of gigolo jobs delhi police arrested six including four women

पुरुष वेश्यावृत्ति: जिगोलो जॉब्स के नाम पर देशभर में की ठगी, चार महिलाओं समेत छह अरेस्ट; इस तरह लगाते थे चूना

Sat, 30 Jul 2022 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
people cheated across the country in the name of gigolo jobs delhi police arrested six including four women
पकड़े गए चार महिलाओं समेत छह आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने जिगोलो सर्विस-जॉब्स (पुरुष वेश्यावृत्ति) के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली और पटियाला में छापेमारी कर चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित गांधी (34), इसकी पत्नी माही गांधी उर्फ गुरप्रीत (34), जय कोचर (32), रांजना (21), लीशा (25) और पटियाला, पंजाब निवासी हरमन कौर (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल 9 मोबाइल, 9 सिमकार्ड, 9 डेबिट कार्ड और एक महंगी एसयूवी गाड़ी बरामद की है। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। जैसे ही कोई इन पर संपर्क करता था तो आरोपी इनसे अलग-अलग मदों में रुपये वसूल लिया करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर तीस हजारी निवासी मोहम्मद आदिल नामक युवक ने ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह गूगल पर नौकरी की तलाश कर रहा था। इस बीच उसे जिगोलो सर्विस की वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट की जांच करने पर जिगोलो जॉब्स के लिए बढ़िया पैसे देने की बात की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल ने वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया। वहां कॉल करने पर युवती ने बताया कि उसे जॉब के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आदिल को 2500 रुपये देने के लिए कहा गया। इसके बाद होटल, मेडिकल समेत अन्य चार्ज बताकर पीड़ित से कुल 58,158 रुपये वसूल लिए गए। लेकिन इसके बाद भी उससे और पैसों की डिमांड होने लगी। आदिल को शक हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल को ब्लॉक कर दिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद 25 जुलाई को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर के नेतृत्व में एक टीम ने उन खातों की जांच शुरू की जिनमें आदिल ने रुपये भेजे थे। छानबीन में पता चला कि पैसे कई ई-वॉलेट से होते हुए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा सीडीआर से पता चला कि कॉल पश्चिम दिल्ली के अलावा पटियाला पंजाब से की जा रही थी। जांच के बाद पुलिस ने 26 जुलाई को मुख्य आरोपी अमित गांधी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल व एक एसयूवी गाड़ी बरामद हुई। इसके बाद उससे पूछताछ के बाद उसके साथ जय कोचर व बाकी चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। एक टीम ने हरमन कौर को पटियाला के प्रताप नगर, गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने देशभर के सैकड़ों लोगों को चूना लगाया।

ऐसे दिया जाता था ठगी की वारदात को अंजाम...
पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि माही गांधी उसकी पत्नी है। अमित ने अपने साथी जय कोचर व पत्नी के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाई। इन लोगों ने जिगोलो सर्विस-जॉब्स के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई। इनको गूगल पर शेयर किया गया। वेबसाइट में जॉब करने वाले व्यक्ति को मोटी रकम देने की बात की जाती थी। कोई भी आसानी से इनके जाल में फंस जाता था। बाद में यह लोग पहले रजिस्ट्रेशन, होटल, मेडिकल समेत दूसरे मदों में रुपये वसूल लिया करते थे। बाद में पीड़ितों के मोबाइल को ब्लॉक कर दिया जाता था। सभी मामलों में महिलाएं ही कॉल कर वसूली करती थीं। अमित और जय कोचर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों से निकालकर उनको बांटते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed