फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरागढ़ी आग्निकांडः 10 महीने पहले पीले हुए थे अमित बालियान के हाथ, पिता हैं एएसआई और पत्नी सिपाही

Thu, 02 Jan 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
peeragarhi fire Amit Balian was married 10 months ago, father is ASI and wife is soldier
मृत फायरकर्मी अमित बालियान - फोटो : अमर उजाला

अमित बालियान की शहादत पर उसके पूरे परिवार को ही नही, तमाम रिश्तेदारों व दिल्ली को गर्व है। दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात अमित के पिता बाबूराम बालियान को बेटे की मौत का दुख तो जरूर है, लेकिन देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बेटे पर फक्र भी है। 


 

peeragarhi fire Amit Balian was married 10 months ago, father is ASI and wife is soldier
मृत अमित बालियान की मां और पत्नी - फोटो : अमर उजाला

शाम को जब अमित की मां और पत्नी को उनकी मौत की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। मां विमलेश देवी तो रोते-रोते बेहोश ही हो गई। घर के बाकी सदस्यों का भी यही हाल है। शुक्रवार को अमित का शव अग्निशमन ट्रेनिंग अकादमी, रोहिणी ले जाया जाएगा। यहां उनको श्रद्धांजलि देने के बाद शव परिवार के हवाले किया जाएगा।

peeragarhi fire Amit Balian was married 10 months ago, father is ASI and wife is soldier
मृत अमित बालियान के पिता - फोटो : अमर उजाला

अमित के पिता बाबूराम के दोस्त व पड़ोसी कृष्णपाल ने बताया कि परिवार मूलरूप से गांव मूंडवर, शामली, उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है। अमित के परिवार में पिता बाबूराम के अलावा मां विमलेश देवी, एक भाई अनुज, पत्नी शिवानी व दो शादीशुदा बहन मोनी व सोनी है। अमित के पिता बाबूराम आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाने में तैनात हैं, जबकि इसकी पत्नी यूपी पुलिस में सिपाही है, फिलहाल शिवानी की तैनात गाजियाबाद पुलिस लाइन में है। अनुज चंडीगढ़ के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। कृष्णपाल ने बताया कि 10 माह पूर्व फरवरी में ही अमित व शिवानी की शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
peeragarhi fire Amit Balian was married 10 months ago, father is ASI and wife is soldier
पीरागढ़ी स्थित फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व अमित ने दिसंबर 2018 दमकल विभाग में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। जून 2019 में ट्रेनिंग पूरी कर वह दमकल विभाग एफओ लग गया था। फिलहाल इसकी तैनाती कीर्ति नगर में थी। मंगलवार को अमित घर से ड्यूटी करने निकले थे। बृहस्पतिवार को उन्हें घर लौटना था, लेकिन उनकी मौत की खबर घर पहुंची। पीरागढ़ी में आग लगने की सूचना के बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
peeragarhi fire Amit Balian was married 10 months ago, father is ASI and wife is soldier
पीरागढ़ी स्थित फैक्टरी में लगी आग को देखते स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना मिलने के बाद महिलाओं को छोड़कर पूरा परिवार पीरागढ़ी पहुंच गया। परिजनों के सामने ही मलबे से शव को निकाला गया। मां और पत्नी को अमित की मौत की सूचना शाम छह बजे दी गई। अमित की मां बीमार रहती हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद से ही वह गहरे सदमे में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed