फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   padma shri award 2020 Bhajan singer Munna Master father of Dr. Firoz bhu

बीएचयू में धर्म शिक्षा न दे पाने वाले डॉ. फिरोज के पिता को पद्म सम्मान

Sun, 26 Jan 2020 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Jan 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
padma shri award 2020 Bhajan singer Munna Master father of Dr. Firoz bhu
फिरोज खान और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। भारत सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण तथा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजने का एलान किया है।
विज्ञापन


इनके अलावा गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने लंगर बाबा, चाचा शरीफ, अंकल मूसा, अक्षर संत, सुंदरबन के सुजान और हाथी के साथी जैसे नामों से पहचाने जाने वाली उन 21 शख्सियतों को भी पद्मश्री से नवाजने का एलान किया है, जो हमारे गणतंत्र में आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अपने काम से खास बन गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक नाम है भजन गायक मुन्ना मास्टर का, जो पिछले साल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के बाद चर्चा में आए डॉ. फिरोज खान के पिता हैं, आपको बता दें कि डॉ. फिरोज की नियुक्ति का काफी विरोध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. फिरोज खान ने यहां से त्यागपत्र देकर कला संकाय में नियुक्ति ले ली थी। जयपुर के पास बगरू के रहने वाले पिता मुन्ना मास्टर राम-कृष्ण भजन गाते हैं। वह अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 

इन्होंने 'श्री श्याम सुरभि वंदना' नाम से एक किताब भी लिखी है। आपको बता दें कि 61 वर्षीय मुन्ना मास्टर के भजन सुनकर लोगों का मन पवित्र हो जाता है। जयपुर के बगरू में जन्मे मुन्ना मास्टर की पीढ़ियां भजन गाती थीं सो इन्होंने भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया। 

मुन्ना मास्टर ने गाय और भगवान कृष्ण पर खुद भजन भी लिखे हैं। जयपुर में इनके भजन संग्रह की किताब 'श्री श्याम सुरभि वंदना' काफी लोकप्रिय है। भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को अपने भीतर समेटे मुन्ना मास्टर पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। भजन गाते हैं, संस्कृत भी जानते हैं और गौसेवा भी करते हैं। 

नियुक्ति के बाद अब मिली खुशी
वहीं, डॉ. फिरोज खान ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति के बाद तनाव से मेरा पूरा परिवार दुखी था। अब इस उपलब्धि से बहुत खुशी हुई। पिता गौसेवा के साथ हर दिन मंदिर में भजन भी गाते हैं। 

समाज में असाधारण योगदान वालों का सम्मान : पीएम
पद्म सम्मान पाने वाले सभी लोगों को बधाइयां। पुरस्कृत लोगों में हमारे समाज, राष्ट्र और मानवता में असाधारण योगदान देने वाले निराले व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed