फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi AQI 317: बेहद खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज से बदतर हो सकते हैं हालात

Mon, 28 Nov 2022 10:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
on monday air quality will be from bad to worse air of Delhi-NCR remained in very poor category
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसमी परिस्थितियों का असर वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज रिकॉर्ड हुई। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि मौसम में बदलाव की वजह से अगले 24 घंटे में हवा की सेहत और बिगड़ सकती है। अगले दो दिनों तक हवा की सेहत में सुधार की संभावना नहीं है।

on monday air quality will be from bad to worse air of Delhi-NCR remained in very poor category
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी दो फीसदी रही। पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 54 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 253 व पीएम 2.5 का स्तर 142 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, रविवार को पंजाब में 12 जगहों पर पराली जलाई गई हैं। वहीं, हरियाणा में आठ, उत्तरप्रदेश में 14, मध्यप्रदेश में 57 व राजस्थान में दो जगहों पर पराली जलाई गई। हालांकि, दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जली। 

on monday air quality will be from bad to worse air of Delhi-NCR remained in very poor category
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

सफर के मुताबिक, तापमान लुढ़कने और पराली के साथ स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिल रही है। इस वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा की हवा 343 एक्यूआई के साथ सबसे खराब दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली की हवा 328 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
on monday air quality will be from bad to worse air of Delhi-NCR remained in very poor category
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

अगले दो दिनों तक खराब रहेगी वायु गुणवत्ता
वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से हवा की सेहत में सुधार की संभावना नहीं है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और रफ्तार चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। वहीं, मिक्सिंग हाइट का स्तर 1050 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की दिशा में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के साथ मिक्सिंग हाइट का स्तर 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार को हवा की रफ्तार छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 1050 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1700 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
on monday air quality will be from bad to worse air of Delhi-NCR remained in very poor category
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 328
फरीदाबाद- 300
गाजियाबाद- 274
ग्रेटर नोएडा- 343
गुरुग्राम- 310
नोएडा- 293
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed