फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमेशा अंग्रेजी बोलता है: तिहाड़ में भी मुस्कुराता रहा आफताब, खाना खाने के बाद कंबल ओढ़कर आराम से सोया

Mon, 28 Nov 2022 07:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 07:52 AM IST
विज्ञापन
Aftab kept smiling even in Tihar slept comfortably covered with a blanket after eating food
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद मंद-मंद मुस्कुराता रहा। खाना खाने के बाद रात भर आराम से सोया और जेलकर्मियों से अंग्रेजी में ही बोलकर पानी मांगा। जेल सूत्रों का कहना है कि चेहरे पर घटना को लेकर कोई शिकन नहीं है। आफताब का पुलिस रिमांड के दौरान भी एक वीडियो जारी हुआ था, जहां हवालात में वह चैन से सो रहा था।

Aftab kept smiling even in Tihar slept comfortably covered with a blanket after eating food
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर चार के बैरक 15 में रखा गया है। शाम 6:10 बजे आफताब तिहाड़ पहुंचा था। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे सेल में भेज दिया गया। उसे अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। एक कर्मचारी को निगरानी के लिए रखा गया है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
 

Aftab kept smiling even in Tihar slept comfortably covered with a blanket after eating food
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब

खाना खाने के बाद वह कंबल ओढ़कर आराम से सो गया। रविवार सुबह उसे जेलकर्मियों ने ही जगाया। इसके बाद उसे जेलकर्मी नाश्ते के लिए ले गए। जेलकर्मियों से वह लगातार अंग्रेजी में ही बातचीत कर रहा था। उसके चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं दिखा। दिनभर वह अपने सेल में बड़े आराम से रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aftab kept smiling even in Tihar slept comfortably covered with a blanket after eating food
aftab poonawala - फोटो : अमर उजाला

आफताब की पॉलीग्राफी का बचा हुआ सत्र आज होगा पूरा
आफताब के पॉलिग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र सोमवार को होगा। दिल्ली पुलिस ने इसे पूरा करने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल से संपर्क साधा है। कोर्ट ने पुलिस को पॉलीग्राफी व नार्को करवाने के लिए तीन तारीख दी हैं। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का प्री-सत्र ठीक से हो गया था। दूसरे मुख्य-सत्र के दौरान उसे खांसी व बुखार हो गया था। इस कारण मशीन उसके जवाबों को ठीक से रिकॉर्ड नहीं कर पाई थी। इसके बाद उसे शुक्रवार को फिर पॉलीग्राफी टेस्ट करने के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन
Aftab kept smiling even in Tihar slept comfortably covered with a blanket after eating food
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी स्थित एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल सोमवार सुबह 9:30 बजे खुल जाएगी। देखना ये है कि पुलिस आरोपी को कितने बजे लेकर आती है। कोर्ट ने टेस्ट व नार्को कराने के लिए 28, 29 नवंबर और पांच दिसंबर तारीखें दी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed