अब संता-बंता से केजरीवाल का मुकाबला, चुटकुले हुए वायरल
सिखों पर बन रहे चुटकुलों को लेकर भले ही अदालत का
दरवाजा खटखटाया गया हो लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों के अलावा अब चुटकुले के काल्पनिक किरदारों
संता-बंता पर भी भारी पड़ते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्हाट्स ऐप,
सोशल मीडिया, वेबसाइट व अन्य माध्यमों से भी नॉर्थ इंडिया के यूजर्स के बीच
शेयर होने वाला हर चौथा चुटकुला केजरीवाल पर ही बन रहा है।
(राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली)
अब संता-बंता से केजरीवाल का मुकाबला, चुटकुले हुए वायरल
फेसबुक पर सर अरविंद केजरीवाल जोक्स के नाम से बने पेज पर करीब एक लाख लोग जुड़े हैं। एफबी पर अन्य पेजों के अलावा करीब एक दर्जन से अधिक जोक्स की वेबसाइट, व्हाट्स ऐप व यू ट्यूब पर केजरीवाल के चुटकुले लाखों लोगों के हिट करने, शेयर करने या वायरल होने पर अपने वर्ग के टॉप ट्रेंड में शामिल हैं। चुटकुले भी ऐसे कि हंसी न रुके।
अब संता-बंता से केजरीवाल का मुकाबला, चुटकुले हुए वायरल
जैसे नेट बैंकिंग के लिए संता-बंता ने पासवर्ड रखा राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, दिल्ली और केजरीवाल। संता बंता से पूछा गया कि ऐसा क्यों। संता बंता ने बताया कि बैंक वालों ने पांच केरेक्टर व एक कैपिटल डालने को कहा है...पूछने पर कि तो केजरीवाल क्यों? संता बंता का जवाब होता है कि एक स्पेशल केरेक्टर भी होना चाहिए।
अब संता-बंता से केजरीवाल का मुकाबला, चुटकुले हुए वायरल
इसके बाद यह अफवाह कौन फैला रहा है कि केजरीवाल...के साथ इन चुटकुलों को अपडेट यानि कि इनका सीक्वल भी तैयार किया जाता है। सम-विषम फॉर्मूला लागू होने के बाद केजरीवाल पर बने इस तरह के चुटकुले कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहे हैं। गंभीर मुद्दों पर ऐसे ही आलोचना हो रही है।
अब संता-बंता से केजरीवाल का मुकाबला, चुटकुले हुए वायरल
हजारों करोड़ का कारोबार जुड़ा है
सिखों पर बनने वाले चुटकुलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता हरविंद्र कौर चौधरी का कहना है कि उन्होंने करीब तीस वर्षों तक सिखों पर बन रहे चुटकुलों के पीछे लोगों की मनोदशा को समझकर कई सर्वे किए।