कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने भुगतान प्रक्रिया को आसान कर दिया है। महज एक पन्ने का फार्म भरकर भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान, पेंशन और बीमा का लाभ लिया जा सकता है।
2 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा एडवांस पीएफ निकालने में भी अब अलग से कोई दस्तावेज नहीं लगाना होगा। आवेदन फार्म पीएफ ऑफिस से ही हासिल किए जा सकते हैं। यह व्यवस्था इसी साल से शुरू की गई है।
इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ फेडरेशन के सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि भविष्य निधि भुगतान, पेंशन और बीमा का लाभ लेने के लिए विभाग ने गुलाबी रंग का एक पेज का आवेदन पत्र जारी किया है। इस फार्म में तीन विकल्प हैं।
मसलन पीएफ खाताधारक को पीएफ भुगतान का लाभ लेना है या पेंशन का। इसके लिए फार्म भरते समय विकल्प चुनना होगा। इससे पहले तक पीएफ भुगतान के लिए चार, पेंशन के लिए पांच और बीमा लाभ लेने के लिए दो पेज का फार्म भरना पड़ता था।
इसी तरह भविष्य निधि के अंतिम निपटान, एडवांस और पेंशन प्रत्याहरण (विथड्राल) लाभ के लिए पीले रंग का फार्म भरना होगा, जिसका लाभ लेना चाहते हैं, उसके सामने टिक लगाना होगा। एडवांस पैसा निकालने के लिए पहले मांग के अनुरूप कई दस्तावेज लगाने पड़ते थे।