{"_id":"5711c5d34f1c1b832a4a6adb","slug":"nominee-of-american-president-donald-trump-will-make-tower-worth-rupees-1000-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप गुड़गांव में बनाएंगे 1000 करोड़ का टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप गुड़गांव में बनाएंगे 1000 करोड़ का टावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की ट्रंप ऑर्गनाइजेशन और भारतीय रियल एस्टेट कंपनी आईरियो के बीच शुक्रवार को एक कमर्शियल प्रोजेक्ट पर करार हुआ है। इसके तहत गुड़गांव में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑफिस टावर का निर्माण किया जाएगा।
दोनों ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की है। इस परियोजना पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह गुड़गांव का सबसे बड़ा ऑफिस टावर होगा। डोनाल्ड ट्रंप ही ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक हैं।
भारत में इनकी यह तीसरी परियोजना होगी। मगर व्यवसायिक दृष्टि यह पहला प्रोजेक्ट होगा। भारत में ट्रंप की दो रिहायशी परियोजनाएं पुणे और मुंबई में पहले से ही मौजूद हैं। इस ऑफिस टावर का निर्माण 6-7 लाख वर्ग फुट होगा। इसके साथ 500 एकड़ में टाउनशिप परियोजना को भी शामिल किया गया है। करार के अनुसार, डिजाइनिंग और ब्रांडिंग का काम ट्रंप द्वारा होगा।
शानदार ऑफिस टावर शहर के बीचों-बीच होगा
2 of 2
गुरूग्राम
ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, यह शानदार ऑफिस टावर शहर के बीचों-बीच तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन मशहूर पुरस्कार विजेता कंपनी नॉर्मन फोस्टर ऑर्किटेक्चरल द्वारा तैयार कराया जाएगा। पिछले दो प्रोजेक्ट की सफलता से उत्साहित होकर ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने तीसरी परियोजना शुरू करने का मन बनाया है। संगठन इसके जरिए विस्तार का खाका खींच रहा है।
संगठन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट ऑफ डेवलपमेंट एंड एक्विजीशन डोनाल्ड ट्रंफ जूनियर ने कहा कि आईरियो एक ईमानदार समूह है। यही कारण है कि भारत में उसके साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया गया है। वहीं आईरियो के एमडी ललित गोयल ने कहा कि हमें ट्रंप संगठन से हाथ मिलाकर काफी खुशी हो रही है। यह दुनिया का सबसे मजबूत रियल एस्टेट गठबंधन है।
ट्रंप ऑर्गनाइजेशन पहले भी भारत की रियल एस्टेट कंपनियों के साथ करार कर चुकी है। वर्ष 2012 में उसने पुणे की कंपनी पंचशील से हाथ मिलाया था। वह लोढ़ा ग्रुप के साथ भी मुंबई में भी आवासीय परियोजना में साझेदारी कर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।