फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood: यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 गांव के हजारों लोग त्रस्त; NDRF और PAC तैनात

Sat, 06 Sep 2025 04:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 04:59 PM IST
सार

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र और होमगार्ड को तैनात किया गया है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीआरएफ, पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
water level rise in Yamuna in Gautam Buddha Nagar 3700 population of 18 villages distressed
लगभग 3700 की आबादी प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

water level rise in Yamuna in Gautam Buddha Nagar 3700 population of 18 villages distressed
यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

18 गांवों की 3700 आबादी प्रभावित
तहसील सदर के 12 और दादरी के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों की लगभग 3700 की आबादी प्रभावित हुई है। इनमें से 3396 लोगों को विभिन्न शरणालयों में ठहराया गया है।
 
water level rise in Yamuna in Gautam Buddha Nagar 3700 population of 18 villages distressed
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शरणालयों में भोजन की व्यवस्था
शरणालयों में रह रहे लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। यहां तीनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसी को भी भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
water level rise in Yamuna in Gautam Buddha Nagar 3700 population of 18 villages distressed
लोगों को सुरक्षित निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की तैनाती
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र और होमगार्ड को तैनात किया गया है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीआरएफ, पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं।
 
विज्ञापन
water level rise in Yamuna in Gautam Buddha Nagar 3700 population of 18 villages distressed
गांवों में चले नाव - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग क्षेत्रों में बचाव टीमें तैनात
तहसील सदर सेक्टर-135 में एसडीआरएफ की टीम तैनात है, जबकि नॉलेज पार्क क्षेत्र में पीएसी 44 बटालियन की टीम काम कर रही है। तहसील दादरी सेक्टर-128 में अग्निशमन और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौजूद है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed