फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर अनिल दुजाना की पत्नी ने खरीदा पंचायत चुनाव का नामांकन पत्र, पिछले महीने ही की थी शादी

Sat, 03 Apr 2021 09:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 gangster anil dujana wife purchase nomination form they got married last month amar ujala news confirmed
अनिल दुजाना की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इसमें गैंगस्टर अनिल दुजाना ने भी एंट्री मार दी है, इसके साथ ही अमर उजाला की एक महीने पुरानी खबर पर भी मुहर लग गई है। इसमें दुजाना की शादी के पीछे पंचायत चुनाव को ही कारण बताया गया था।

UP Panchayat Election 2021 gangster anil dujana wife purchase nomination form they got married last month amar ujala news confirmed
अनिल दुजाना की पत्नी पूजा - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को अनिल दुजाना की पत्नी पूजा ने नामांकन पत्र खरीदा। अनिल दुजाना के अधिवक्ता जितेंद्र नागर ने इस खबर की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीते महीने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अनिल दुजाना ने जमानत पर जेल से बाहर आकर विवाह कर लिया है।

UP Panchayat Election 2021 gangster anil dujana wife purchase nomination form they got married last month amar ujala news confirmed
अनिल दुजाना और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी अनिल दुजाना ने फरवरी 2019 में बागपत निवासी पूजा से मंगनी की थी। तब वह कोर्ट में पेशी पर आया था। गैंगस्टर पर करीब 43 केस दर्ज हैं और पूर्व में जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 gangster anil dujana wife purchase nomination form they got married last month amar ujala news confirmed
अनिल दुजाना विवाह के बंधन में बंधते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अब चुनाव से पूर्व जेल से बाहर आने पर उसके फिर से चुनाव लड़ने का प्रयास करने की चर्चाएं भी चल रही हैं। अधिवक्ता जितेंद्र ने बताया कि महाराजगंज जेल में बंद अनिल फरवरी में जमानत पर बाहर आया था। उसने बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव निवासी पूजा से 16 फरवरी को मंदिर में विवाह किया।
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 gangster anil dujana wife purchase nomination form they got married last month amar ujala news confirmed
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार संबंधित ब्लॉक पर बड़ी संख्या में नामांकन करने पहुंचे। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चली। ब्लॉक पर आरओ और एआरओ की तैनाती की गई है। आज रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी। रजापुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए काफी संख्या में उम्मीदवार नामांकन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्लॉक में भीड़ रही। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। ब्लॉक के बाहर भी उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed