फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, सामने आया बड़ा सच

Fri, 09 Apr 2021 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
New twist in death of GST Assistant Commissioner wife in noida
Assistant Commissioner wife - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में तैनात जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की प्रयाग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

 
New twist in death of GST Assistant Commissioner wife in noida
हिना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी अमन सिंगला की पत्नी हिना की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हिना के पिता एसपी गुप्ता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति अमन सिंगला, ससुर महेंद्र लाल सिंगला और सास वीना रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
New twist in death of GST Assistant Commissioner wife in noida
अस्पताल में मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
यह सभी लोग सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर में रहते हैं। अमन दिल्ली में जीएसटी कस्टम एंड नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वह मूलरूप से पटियाला का रहने वाले हैं। अमन की शादी अक्तूबर 2020 में संगरूर पंजाब निवासी हिना से हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in death of GST Assistant Commissioner wife in noida
अस्पताल में मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
हिना सीए कर चुकी थी और एलएलबी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि अमन व उसके घर वाले दहेज को लेकर हिना को प्रताड़ित करते थे। इस कारण घर में कलह की स्थिति बनी हुई थी। इसी समझौते के लिए हिना की मौसी कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से नोएडा आई थी। 
 
विज्ञापन
New twist in death of GST Assistant Commissioner wife in noida
जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने खाया जहर, हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुप्रीम टावर स्थित फ्लैट में मौसी दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौते का प्रयास कर रही थी तभी अमन ने पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी। इससे परेशान होकर हिना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अमन सिंगला और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed