{"_id":"606d36dc8ebc3ec89761faaf","slug":"daksh-lohiya-murder-case-post-mortem-report-confirms-death-due-to-drowning-in-water-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्ष अपहरण-हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से किया था घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष अपहरण-हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से किया था घिनौना काम
Wed, 07 Apr 2021 10:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
daksha murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी से साढ़े तीन साल के दक्ष लोहिया की अगवा कर हत्या के मामले में अब तक शक की सुई पूर्व किरायेदार महिला व उसके पास आने वाले युवक पर घूम रही थी। वहीं पुलिस की पड़ताल में घटना के दिन महिला के मोबाइल की लोकेशन दादरी के खानपुर और युवक की नोएडा में मिली है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध महिला व बच्चे की भी दक्ष व पूर्व किरायेदार महिला होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अब भी पुलिस का शक किसी परिचित पर ही है।
daksha murder case
- फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि बच्चे को घर के पास से बहला-फुसलाकर अगवा किया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। ऐसे में आशंका है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से बच्चे को जिंदा ही नहर में फेंककर मार डाला। दादरी के वेद विहार से दक्ष के लापता होने के बाद परिजनों ने पूर्व किरायेदार महिला और उसके पास आने वाले युवक पर शक जाहिर किया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि महिला के एक अन्य शख्स से भी संपर्क थे। इसी आचरण के चलते दक्ष के परिजनों ने महिला से मकान खाली कराया था।
daksha murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि क्षुब्ध महिला ने अंजाम भुगतने और खून के आंसू रुलाने की धमकी दी थी। पुलिस ने बुलंदशहर की वलीपुरा नहर से रविवार को दक्ष का शव बरामद किया था लेकिन परिजनों के शक जाहिर करने पर इससे एक दिन पहले ही महिला व युवक से पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस अभी भी उनसे गहन पूछताछ के साथ विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
daksha murder case
- फोटो : अमर उजाला
नहर के रास्ते पर सीसीटीवी तलाश रही पुलिस
जिले में बड़ी वारदात के बाद अक्सर सीसीटीवी कैमरों की कमी की बात सामने आती है। इस मामले में भी ऐसा महसूस किया जा रहा है। यदि क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी लगे होते तो आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती थी। वहीं बताया गया है कि बुलंदशहर के वलीपुरा जाने वाली गंग नहर जारचा क्षेत्र से गुजरती है। यह नहर एनटीपीसी के करीब सामना गांव से भी गुजर रही है। नहर के आसपास का अधिकांश क्षेत्र सुनसान है। यहां सीसीटीवी भी नहीं है। इसके बाद भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमें नहर के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे तलाश रही हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

दस टीम जांच में जुटी, दो सौ मीटर गहन जांच का दायरा
दक्ष के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, साइबर सेल सहित कुल दस विशेष टीमें जुटी हैं। शक परिचित व करीबी पर है। आशंका है कि आरोपी दो सौ मीटर के दायरे में हो सकता है। इसके चलते पुलिस दक्ष के घर से दो सौ मीटर के दायरे में गहन पड़ताल कर रही है।