फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे के दिन खूनी खेल: तीन साल पहले पत्नी-बच्चों और दोस्त की हत्या कर बेसमेंट में गाड़ा शव, बचने को अपनी मौत का रचा नाटक

Thu, 02 Sep 2021 09:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Sep 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Greater noida three years ago husband killed wife two kids and friend decompose bodies in basement himself pretend dead now kasganj police arrested him
ग्रेटर नोएडा में इसी घर की खोदाई में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

तीन वर्ष पहले पत्नी, दो बच्चों और दोस्त की हत्या के बाद खुद की मौत का स्वांग रचने वाले आरोपी को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी निवासी आरोपी राकेश ने पत्नी रत्नेश, बेटे अर्पित (3) और बेटी अवनी (2) की हत्या कर मकान के बेसमेंट में शव दबा दिए थे। आरोपी ने किसी की हत्या कर मथुरा-कासगंज रेल लाइन पर युवक का शव फेंक दिया था। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो सका है कि वह शव किसका था। 2018 में हुई वारदात के बाद रेलवे लाइन पर मिले उस शव की शिनाख्त राकेश के रूप में हुई थी। बुधवार को कासगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। 

Greater noida three years ago husband killed wife two kids and friend decompose bodies in basement himself pretend dead now kasganj police arrested him
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को साक्ष्य जुटाने के लिए कासगंज पुलिस आरोपी को लेकर बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी पहुंची। बिसरख पुलिस की मदद से उसके मकान की खुदाई की गई। खुदाई में मिलीं हड्डियां बरामद करने के बाद आरोपी को लेकर कासगंज पुलिस रवाना हो गई। हड्डियों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 

Greater noida three years ago husband killed wife two kids and friend decompose bodies in basement himself pretend dead now kasganj police arrested him
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से अलीगढ़ के नौगवां गंगीरी गांव निवासी राकेश बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में पत्नी रत्नेश, बेटी अवनी और बेटे अर्पित के साथ रहता था। राकेश ने पत्नी और दोनों बच्चों की 14 फरवरी 2018 हत्या कर दी थी। राकेश महिला सिपाही से प्रेम करने लगा था। उसने साजिश रचकर वारदात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida three years ago husband killed wife two kids and friend decompose bodies in basement himself pretend dead now kasganj police arrested him
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद रत्नेश के पिता ने बिसरख कोतवाली में पत्नी और दोनों बच्चों के अपहरण का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद राकेश नौगवां निवासी दोस्त राजेंद्र के साथ पत्नी और बच्चों की तलाश करने के लिए एटा स्थित अपने ससुराल गया था। पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल 2018 को कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर एक सिर कटी लाश बरामद हुई थी। उसके दोनों हाथ भी कटे थे। उसकी शर्ट की जेब में राकेश की एलआईसी रसीद रखी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान राकेश के रूप में की और शव परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
Greater noida three years ago husband killed wife two kids and friend decompose bodies in basement himself pretend dead now kasganj police arrested him
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इधर कासगंज पुलिस ने शक के आधार पर उसके पिता बनवारीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बनवारीलाल यूपी पुलिस सेवा में थे। पुलिस ने बिसरख कॉलोनी में स्थित मकान के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की है। वारदात में परिजनों के वारदात में शामिल होने की बात कही है। 

तीन ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था हत्या का केस
राकेश के भाई राजीव ने इस मामले में उसके ससुर मोतीलाल और दो साले जितेंद्र और रवि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एटा पुलिस ने राकेश की बाइक लावारिस हालत में मिरहाची रोड से बरामद की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed