ग्रेटर नोएडा में पांच की मौत: इस वजह से हुई पूरे परिवार की मौत?; मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से पलटी पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:52 AM IST
सार
रबूपुरा प्रॉपर्टी विवाद: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है। महेश के मोबाइल फोन में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिकॉर्डिंग में महेश ने मौत समेत पूरे परिवार की मौत के लिए बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार सुबह घर में परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन