फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूनी खेल: जिस दामाद के कत्ल के इल्जाम में ससुर बना आरोपी, तीन साल बाद उसका घिनौना सच आया सामने

Thu, 02 Sep 2021 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Sep 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Greater noida man impose himself dead to save from police after killing his wife kids friend his in laws were accused of his murder
आरोपी राकेश का फाइल फोटो और खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं अगर किसी को प्यार हो जाए तो वह एक बेहतर इंसान बनता है। प्यार इंसान को अच्छाई की राह पर ले जाता है लेकिन यह बात शायद हमेशा सही नहीं होती। कई बार प्यार लोगों को अंधा कर देता है और वहशी भी बना देता है। ऐसी ही कहानी ग्रेटर नोएडा के एक शख्स की जिसे शादी और दो बच्चों के बाद भी एक महिला सिपाही से प्यार हो गया। उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए आरोपी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी सच्चाई तीन साल बाद सामने आई है। आरोपी ने महिला सिपाही के साथ जिंदगी बिताने के लिए अपनी पत्नी, दो बच्चों और एक दोस्त की भी हत्या कर दी। यही नहीं उसने अपनी मौत का भी स्वांग रचा। आरोपी की इस हरकत से उसके ससुर और दो साले बीते तीन साल से हत्यारोपी का दाग अपने माथे पर झेल रहे हैं।

आगे पढ़िए क्या है पूरी खबर और जानिए आरोपी ने कैसे इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और आखिर जिस शव को उसने अपना दिखाने का नाटक रचा था वह किसका था...

Greater noida man impose himself dead to save from police after killing his wife kids friend his in laws were accused of his murder
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीन ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था हत्या का केस
राकेश के भाई राजीव ने इस मामले में उसके ससुर मोतीलाल और दो साले जितेंद्र और रवि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एटा पुलिस ने राकेश की बाइक लावारिस हालत में मिरहाची रोड से बरामद की थी। जिस दामाद की हत्या का आरोप बीते तीन साल से ससुराल वाले झेल रहे थे उसके जिंदा होने और बेटी व नाती-नातिन के कत्ल की सच्चाई जानने के बाद से इन लोगों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है। यह लोग इस वक्त सदमे में हैं।

Greater noida man impose himself dead to save from police after killing his wife kids friend his in laws were accused of his murder
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

राकेश और राजेंद्र दोनों के परिजन ने किया था शव पर दावा
कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर सिर कटी लाश बरामद होने के बाद राकेश और राजेंद्र के परिजन शिनाख्त करने पहुंचे थे। दोनों के परिजनों ने शव अपने बेटे के होने का दावा किया था। जेब से राकेश के नाम की एलआईसी की रसीद मिलने के कारण शव उसके परिजनों को सौंपा गया। हालांकि राजेंद्र के परिजनों का दावे को देखते हुए शव की डीएनए जांच के आदेश भी दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida man impose himself dead to save from police after killing his wife kids friend his in laws were accused of his murder
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

किसका था चौथा शव 
रेलवे लाइन पर मिला चौथा शव किसका था इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह शव राकेश के दोस्त का था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कासगंज में प्रेसवार्ता में पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Greater noida man impose himself dead to save from police after killing his wife kids friend his in laws were accused of his murder
खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वेलेंटाइन डे पर खेला खूनी खेल
रत्नेश और बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट महिला के पिता मोतीलाल ने दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को तीनों के अपहरण का आरोप लगाया गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राकेश ने महिला पुलिसकर्मी के प्रेम में साजिश रचकर वेलेंटाइन डे के दिन तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed