फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्ष हत्याकांड : मां के आंसू देख हर आंख नम, बोली- आज तो अंधेरा हो गया, मेरे मासूम का क्या था कसूर

Mon, 05 Apr 2021 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Apr 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Daksha murder case mother kept weeping says bring my son back today dark is everywhere
daksha murder case - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र से गत 31 मार्च को अपहृत हुए साढ़े तीन वर्षीय मासूम बालक की हत्या कर दी गई है। उसका शव रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही वलीपुरा गंगनहर में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर दादरी पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। वहीं अपने बेटे के मौत की सूचना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मां व दादा का रो-रोकर बुरा है, देखें तस्वीरें...

Daksha murder case mother kept weeping says bring my son back today dark is everywhere
daksha murder case - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि  बुलंदशहर में जैसे ही शव की पहचान दक्ष के रूप में हुई, वैसे ही दादरी की वेद विहार कॉलोनी में घर पर कोहराम मच गया। माता-पिता, दादा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोती-बिलखती मां संगीता कह रही थीं कि आज तो अंधेरा हो गया। कोई मेरे दक्ष को ला दो। मां के दर्द ने वहां लगी भीड़ की आंखों को नम कर दिया। वहीं दादा बाहर चारपाई पर बैठकर पुलिस को कोस रहे थे। 

Daksha murder case mother kept weeping says bring my son back today dark is everywhere
daksha murder case - फोटो : अमर उजाला

दक्ष लोहिया के दादा ने कहा आज तो मेरा दीपक बुझ गया है। भगवान मुझे उठा लेता तो घर का चिराग तो बच जाता। किसी से दुश्मनी तक नहीं है। फिर ऐसा कैसे हो गया। अगर कोई दुश्मनी रखता था तो हम से निकालता। मासूम का क्या कसूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daksha murder case mother kept weeping says bring my son back today dark is everywhere
daksha murder case - फोटो : अमर उजाला

दादा ने पुलिस पर भी अपना गुस्सा निकाला। कहा कि तीन दिन से पुलिस गुमराह कर रही थी। जैसे ही जल्द कार्रवाई की मांग की जाती, वैसे ही पुलिस कुछ समय मांग लेती थी। थानाध्यक्ष ने दो घंटे का समय मांगा था। पुलिस पर विश्वास करके गलती कर दी। वहीं मां संगीता कह रही थीं कि परी अब किसे भैया कहेगी। 

विज्ञापन
Daksha murder case mother kept weeping says bring my son back today dark is everywhere
daksha murder case - फोटो : अमर उजाला

ऐसे मिला शव
नगर कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि वलीपुरा नहर में एक मासूम बालक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बालक की उम्र करीब 3 से 4 साल थी। नगर पुलिस की जांच में दादरी क्षेत्र से 31 मार्च को एक बालक के लापता होने का पता चला। इस पर दादरी पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस अपने साथ पीड़ित परिजनों को लेकर बुलंदशहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां पीड़ित परिजनों ने शव की शिनाख्त लापता दक्ष (3) पुत्र मुनेंद्र निवासी वेद विहार कॉलोनी, रेलवे रोड दादरी के रूप में की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed