नोएडा सेक्टर-15 निवासी इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।
पत्नी की हथौड़े से हत्या: इंजीनियर बेगम को मारकर सीधे पहुंचा थाने, बोला- मैंने उसे मार दिया, गिरफ्तार कर लो
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:58 AM IST
सार
- सेक्टर-15 के घर में सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या
-इंजीनियर पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला मुझे गिरफ्तार कर लो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन