फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police claims to solve gaur city 2 double murder, this is why boy killed mother and sister

किशोर ने खुद बताया क्यों उसने मां और बहन को इतनी बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Sat, 09 Dec 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 09 Dec 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
noida police claims to solve gaur city 2 double murder, this is why boy killed mother and sister
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी के फ्लैट में मां-बेटी की हत्याकांड को सुलझाने का दावा ग्रेटर नोएडा पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार दोहरी हत्या के बाद से लापता 11वीं के नाबालिग छात्र को पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस की मदद से वाराणसी से बरामद किया।

विज्ञापन


वहां से टीम उसे लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है और आज पुलिस ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी भी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्र ने आखिर क्यों मां और बहन के कत्ल जैसा बड़ा अपराध किया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बरामद किशोर से उसके परिवारवालों की मौजूदगी में पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। किशोर ने कबूल किया है कि उसने 4 दिसंबर को रात में करीब 11 बजे ‌अपने क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर से लगातार चेहरे पर वार कर अपनी मां अंजलि और बहन मणिकर्णिका की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की प‌िटाई से था कुंठ‌ित

noida police claims to solve gaur city 2 double murder, this is why boy killed mother and sister
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में यह बताया कि छात्र ने पूछताछ के दौरान बताया है कि किशोर की मां पढ़ाई के लिए लगातार उस पर दबाव बनाती थी और उसे डांटती थीं। कभी-कभी वह उसकी पिटाई भी करती थीं जिससे वह मां से बहुत नाराज था।

सोमवार जिस दिन उसने मां और अपनी बहन की हत्या की उस दिन भी मां ने पढ़ाई को लेकर उसकी पिटाई की थी। इसी कारण बहुत नाराज और कुंठित था। इसी कुंठा के कारण ही जब उसकी मां और बहन सो गए तो उसने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

...तो इसल‌िए नहीं जान पाए पड़ोसी

noida police claims to solve gaur city 2 double murder, this is why boy killed mother and sister
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला

पुल‌‌िस ने इस सवाल का भी जवाब द‌िया क‌ि दो-दो हत्याएं होने के बावजूद क‌िसी के च‌िल्लाने की आवाज क्यों नहीं आई या आसपास के लोगों को पता क्यों नहीं चला। क‌िशोर के अनुसार उसने मां और बहन के सो जाने के बाद क्र‌िकेट बैट से सीधे उनके स‌िर पर हमला क‌िया था ज‌िसकी वजह वह शोर नहीं मचा सके।

इसके बाद एक-एक कर उसने कैंची, बैट और प‌िज्जा कटर से मां और बहन के चेहरे पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार द‌िया। हत्या के कारण उसके कपड़ों पर खून लग गया था इसलिए उसने कपड़े बदले और घर में रखे पैसे लेकर वहां से चला गया।

हालांकि उसने खून से सने वो कपड़े, हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर वहीं छोड़ दिया था। फ‌िर उसने घर लॉक क‌िया और सोसायटी के गेट से उसने टैक्सी की और ‌नई दिल्ली रेलवे स्टेशन चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed