फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडाः जिस पार्क में पुलिस ने लगाई नमाज पढ़ने से रोक, वहां प्राधिकरण ने भर दिया पानी

Fri, 28 Dec 2018 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
noida namaz row police force outside sector 58 park authority wets park so no namaz could happen
namaz row - फोटो : लाल सिंह

नोएडा सेक्टर 58 के जिस पार्क में पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोक लगाई है, वहां आज सुबह से ही पुलिस का पहरा है। कोई वहां नमाज न पढ़ सके इसके लिए प्राधिकरण ने भी कुछ ऐसा कर दिया है जिसने बवाल का रूप ले लिया है।

noida namaz row police force outside sector 58 park authority wets park so no namaz could happen
namaz row - फोटो : लाल सिंह

दरअसल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 में मौजूद कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने से रोकें। इस आदेश के बाद आज पहला शुक्रवार है जब सेक्टर 58 के पार्क में नमाजी जमा होंगे। इसी को देखते हुए सुबह से ही पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं।

noida namaz row police force outside sector 58 park authority wets park so no namaz could happen
namaz row - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आज सुबह से ही वहां पहरा दे रही है। इसी के साथ ही कोई उस पार्क में नमाज न पढ़ सके इसके लिए पूरे पार्क में प्राधिकरण ने पानी भर दिया है। गिला होने से कोई नमाज नहीं पढ़ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
noida namaz row police force outside sector 58 park authority wets park so no namaz could happen
namaz row - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से लोग परेशान हैं और वहां बवाल कर रहे हैं। लोग वहां अपना विरोध जता रहे हैं कि पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है।
विज्ञापन
noida namaz row police force outside sector 58 park authority wets park so no namaz could happen
namaz row - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता ने विरोध में लिखी डीजीपी को ये चिट्ठी
नोएडा पुलिस द्वारा हाल ही में सेक्टर 58 में स्थित कंपनियों को खुले में नमाज पढ़ने को लेकर मना किया गया था। पुलिस ने निर्देश में कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को स्थानीय पार्क में नमाज पढ़ने से रोके। इसके बाद से ही यह विवाद बढ़ता जा रहा है।अब एक कांग्रेस नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने यूपी के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पूरे राज्य में बिना इजाजत लगने वाली आरएसएस की शाखाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। यह चिट्ठी लिखी है कांग्रेस के विचार विभाग के नेता संपूर्णानंद ने। उन्होंने ये भी कहा है कि जिले-जिले में जाकर बीजेपी का राज फाश करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में जो हुआ वो बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज बब्बर से बात करने के बाद डीजीपी को यह चिट्ठी लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed