{"_id":"5c25b3d4bdec22572a20e4b2","slug":"transgenders-summit-in-ghaziabad-country-wide-transgenders-gathers-dress-like-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के रूप में सजीं किन्नर, खूबसूरती देखकर दांतों तले दबाई अंगुलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के रूप में सजीं किन्नर, खूबसूरती देखकर दांतों तले दबाई अंगुलियां
गाजियाबाद के मालीवाड़ा स्थित मैरिज होम में किन्नरों का 10 दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। इसमें दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों किन्नर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान जब चार किन्नर दुल्हन के रूप में निकलीं, तो वे आकर्षण का केंद्र बन गईं। आप भी देखें तस्वीरें... (फोटोः अमर उजाला)
2 of 5
transgender
- फोटो : अमर उजाला
10 दिवसीय सम्मलेन का बृहस्पतिवार को आठवां दिन रहा। किन्नरों की गुरु तुलसा ने बताया कि हर साल यह सम्मलेन करते हैं। सम्मेलन में किन्नरों ने देश में अमन की दुआ मांगी। पिछली बार दिल्ली में हुआ था और इस बार गाजियाबाद में हो रहा है। इस सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए हर किन्नर अपनी भागेदारी निभाता है। (फोटोः अमर उजाला)
3 of 5
सम्मेलन में देश और नवजात बच्चों की लंबी उम्र के लिए भी दुआएं मांगी जाती हैं। किन्नर छोटी बबली ने बताया कि इस सम्मेलन में खास तौर से मंगला मुखी किन्नर शामिल होते हैं। कहा कि देश में चल रहे राम मंदिर के मुद्दे पर नेता केवल राजनीति करते हैं। अयोध्या में आम लोगों के लिए अस्पताल, कालेज या आश्रम बनाना चाहिए, जिसमें हर धर्म के लोग जाकर रह सकें। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं, बृहस्पतिवार को सम्मलेन के दौरान चार किन्नरों का दुल्हन के रूप में शृंगार किया गया। ये किन्नर दिल्ली निवासी सिल्की, जूली, तानिया और अलीसा रहीं। ये चारों शाम के समय निकाली गई यात्रा में दिल्ली गेट स्थित मंदिर में घंटा चढ़ाने गईं। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान ये लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। सम्मेलन में प्रियंका, कविता, शिब्बू, हबीब, रूबी, पायल, रवीना आदि किन्नर मौजूद रहीं। (फाइल फोटो)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।