फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions issued to inspect sweet and snack shops during the festive season

Delhi NCR News: त्योहारों पर मिठाई-नमकीन की दुकानों की जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी ने स्वच्छता मानकों के पालन पर दिया जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान मिठाई और नमकीन की बढ़ती मांग को देखते हुए एमसीडी ने इनके निर्माण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। सभी जोनों के उपस्वास्थ्य अधिकारियों (डीएचओ) को खाद्य सामग्री का निर्माण स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर परिस्थितियों में सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
एमसीडी को आशंका है कि अधिक उत्पादन के दबाव में उपलब्ध संसाधनों पर बोझ बढ़ने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इस दौरान एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एलडीओ से चलने वाली भट्टियों का अधिक इस्तेमाल होने से कचरा और अस्वच्छता भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

निगम ने आशंका जताई है कि कुछ कारोबारी सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर सकते हैं, लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र से बाहर कारोबार फैला सकते हैं या अस्थायी ढांचों में रसोई चला सकते हैं। इससे ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed