फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः कौन था मुख्य दोषी राम सिंह, अदालत के फैसले से पहले ही दे दी थी जान

Fri, 20 Mar 2020 10:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: who was ram singh main accused of case commits suicide in tihar jail
nirbhaya case ram singh - फोटो : सोशल मीडिया

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा से छह दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके साथ ऐसी बर्बरता की जिसने उसकी जान ले ली। आज इसी केस में सात साल बाद इंसाफ मिल गया है। निर्भया के सभी दोषियों को फांसी की सजा हो चुकी है और सात साल का इंतजार भी खत्म हो गया है।

जब 2012 में इस केस की जांच शुरू हुई थी तो छह दोषियों में राम सिंह को प्रमुख दोषी पाया गया था।  हालांकि उसने अदालत के अंतिम फैसले से पहले साल 2013 में ही फांसी लगा ली थी। जानिए कौन था राम सिंह जिसने अदालत के अंतिम फैसले से पहले ही तिहाड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और आज भी उसकी मौत पर कई सवाल खड़े होते हैं...

Nirbhaya Case: who was ram singh main accused of case commits suicide in tihar jail
nirbhaya case ram singh - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च 2013 में की आत्महत्या

जब केस की जांच शुरू हुई थी तो राम सिंह को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया गया था। हालांकि मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में राम सिंह की लाश मिली थी। पुलिस का कहना था कि राम सिंह ने खुद ही तिहाड़ में फांसी लगाई थी, लेकिन राम सिंह का परिवार हमेशा आरोप लगाता रहा कि उसकी हत्या की गई थी।

Nirbhaya Case: who was ram singh main accused of case commits suicide in tihar jail
nirbhaya case ram singh - फोटो : सोशल मीडिया
राम सिंह पेशे से बस ड्राइवर था और वारदात वाली रात उस बस को वही चला रहा था, जिसमें निर्भया से दुष्कर्म हुआ था। बस ड्राइवर राम सिंह का घर दक्षिण दिल्ली के रविदास कैंप में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: who was ram singh main accused of case commits suicide in tihar jail
nirbhaya case ram singh - फोटो : सोशल मीडिया
राम सिंह के स्वभाव के बारे में बताते हुए उसके पड़ोसियों ने एक बार बताया था कि शराब पीना और झगड़ा करना राम सिंह के लिए आम बात थी। उसका परिवार लगभग 20 साल पहले राजस्थान से दिल्ली आया था। पांच भाइयों के परिवार में राम सिंह तीसरे नंबर पर था। स्कूल में दाखिला कराने के बावजूद उसने शुरुआती दौर में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
Nirbhaya Case: who was ram singh main accused of case commits suicide in tihar jail
nirbhaya case ram singh - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया गैंगरेप में सबसे पहले राम सिंह को ही गिरफ्तार किया गया था। राम सिंह ने अपने 16 दिसंबर की वारदात के बाद एक साक्षात्कार में डॉक्युमेंट्री बनाने वाली महिला से कहा था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने उस घटना के लिए 23 वर्षीय पीड़िता निर्भया को ही दोषी ठहराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed