{"_id":"5e7447a28ebc3e78c10f0e8f","slug":"nirbhaya-case-convicts-execution-day-story-of-the-bus-in-which-she-was-brutally-assaulted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस: इस बस में दरिंदों ने की थी हैवानियत की हदें पार, खून के धब्बे और बाल बने थे सबूत, आज ऐसा है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केस: इस बस में दरिंदों ने की थी हैवानियत की हदें पार, खून के धब्बे और बाल बने थे सबूत, आज ऐसा है हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी हैवानियत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चार दोषियों को आज सुबह फांसी दे दी गई। एक दोषी ने पहले ही जेल में आत्महत्या कर ली थी। वहीं एक अन्य नाबालिग दोषी गुमनामी में जी रहा है, लेकिन वो बस जिसमें दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया गया वह आज भी उस दर्दनाक रात की पूरी कहानी को बयां कर रही है।
2 of 10
इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी हैवानियत
- फोटो : अमर उजाला।
यादव ट्रैवल्स की बस नंबर DL 1PC 0149 वही बस है जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस बस को देखकर दिल्ली पुलिस से लेकर वसंत विहार इलाके के आसपास रहने वाले लोग आज भी गुस्से से बौखला उठते हैं। इस केस की जांच में शामिल रहे पुलिसकर्मियों का भी कहना है कि जब वह इस बस को देखते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं और गुस्सा आ जाता है।
3 of 10
इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी दरिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के साथ जिस बस में बर्बरता हुई वह किसी दिनेश यादव नाम के शख्स की थी। वह बस दिनेश को कभी वापस तो नहीं मिली, लेकिन उस रात के बाद बस भी कभी नहीं चली। आज सात साल बाद उस बस को देखने पर ऐसा लगता है मानो वह खुद निर्भया के साथ हुए हादसे को चीख-चीख कर दुनिया को बता रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी दरिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के बयान के मुताबिक जिन सीटों पर उसके साथ इतनी विभत्स वारदात को अंजाम दिया गया उन्हें देखकर तो किसी की भी आह निकल जाए। पीछे से दूसरी नंबर सीट आज भी आधे बिस्तर वाली स्थिति में पड़ी हुई है। यह सीट निर्भया के उस बयान की पुष्टि करती है जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि एक ओर उसके दोस्त को पीटा जा रहा था, वहीं उसे बस की पीछे वाली सीट पर ले जाकर दरिंदे उसे नोच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी दरिंदगी
बस सुबह व शाम के समय नोएडा सवारी लेकर जाती थी। इसके अलावा बिड़ला विद्या निकेतन स्कूल में लगी हुई थी। आरके पुरम के सेक्टर-तीन स्थित रविदास कैंप में रहने वाला रामसिंह इस बस का ड्राइवर था। वारदात वाले दिन वह अन्य आरोपियों को लेकर मुनिरका बस स्टैंड पर पहुंच गया। पीड़ित युवक व निर्भया इस बस में द्वारका जाने के लिए बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने चलती बस में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित लड़के व निर्भया को एनएच-8 पर फेंक दिया था। आरोपियों ने पीड़ितों पर बस का पहिया चढ़ाने की कोशिश की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।