फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: अगर ऐसा हुआ तो 1 फरवरी को भी नहीं होगी दोषियों को फांसी!

Sat, 18 Jan 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jan 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: in these situations hanging of all 4 convicts to postpone after 1 February
निर्भया केस के चारों दोषी - फोटो : अमर उजाला

सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने का वक्त आया तो इस राह में अब कई तरह की कानूनी अड़चने बाधक बन रही हैं। इन बाधाओं के कारण दोषियों की फांसी लगातार टलती जा रही है। सात साल में पहली बार जब निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख का एलान हुए तो लगा कि अब बिटिया को न्याय मिल जाएगा लेकिन दोषी अब हमारे कानून में दिए प्रावधानों का फायदा फांसी टालने के लिए कर रहे हैं। अब जब फांसी की दूसरी तारीख भी आ गई है तो ये माना जा रहा है कि इस तारीख यानी एक फरवरी को भी दोषियों को फांसी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं...

Nirbhaya Case Convicts: in these situations hanging of all 4 convicts to postpone after 1 February
निर्भया की मां - फोटो : ANI

...तो फिर फांसी में हो सकती है देरी
दिल्ली जेल मैनुअल के मुताबिक, अगर एक ही मामले में एक से ज्यादा दोषियों को फांसी की सजा मिली है और इनमें से एक भी अपील करता है तो इस स्थिति में सभी दोषियों की फांसी पर तब तक रोक लगी रहेगी, जब तक अपील पर फैसला नहीं हो जाता। अगर निर्भया के बाकी तीन दोषियों में से कोई एक दोषी भी दया याचिका लगाता है तो फांसी टलती रहेगी।

Nirbhaya Case Convicts: in these situations hanging of all 4 convicts to postpone after 1 February
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala
वकील ने कहा, चारों पर लूट का मामला लंबित, इसलिए भी फांसी नहीं
दरिंदों के वकील एपी सिंह ने बताया कि मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता का नाम लूट के एक मामले में भी है। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगस्त, 2015 में दिल्ली कोर्ट ने राम आधार नाम के एक बढ़ई के यहां लूट के मामले में चारों को दोषी ठहराया था और इन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ चारों ने तब हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां यह मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: in these situations hanging of all 4 convicts to postpone after 1 February
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media

दरिंदों के पास अब क्या विकल्प
मुकेश की दया याचिका खारिज होने के बाद अभी बाकी के तीन दोषियों अक्षय, पवन और विनय के पास दया याचिका का विकल्प बचा है। अक्षय और पवन के पास दया याचिका से पहले सुधारात्मक याचिका का भी विकल्प है। जब तक किसी भी दोषी की कोई भी याचिका लंबित रहेगी, तब तक किसी भी दोषी को फांसी नहीं दी जा सकती। दोषियों वकील एपी सिंह के मुताबिक  अन्य दोषियों की सुधारात्मक और दया याचिका के लिए उन्होंने तिहाड़ और प्रशासन को पत्र लिखे हैं, जैसे ही उन्हें दस्तावेज मिलते हैं, तब वह आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: in these situations hanging of all 4 convicts to postpone after 1 February
निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज - फोटो : अमर उजाला

मुकेश के पास फांसी से बचने का आखिरी रास्ता भी बंद
राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज होने के बाद मुकेश के पास अब फांसी से बचने का आखिरी रास्ता भी बंद हो गया। उसने 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से सुधारात्मक याचिका खारिज होने के बाद राष्ट्रपति से दया की गुहार लगाई थी। मुकेश इस मामले के अन्य तीन दोषियों के साथ तिहाड़ जेल के विशेष वार्ड में बंद है। 2012 में 16-17 दिसंबर की रात को दिल्ली में हुई इस दरिंदगी के एक अन्य दोषी विनय शर्मा की दया याचिका भी राष्ट्रपति के पास पहुंची थी, लेकिन उसने बाद में यह कहते हुए अर्जी वापस ले ली थी कि इसके लिए उसकी राय नहीं ली गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed