फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए निर्भया के दोषियों को फांसी दिलवाने वाली महिला वकील की कहानी, पहले केस में ही जीता दिल

Fri, 20 Mar 2020 09:06 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 20 Mar 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case nirbhayas advocate Seema Kushwaha who fights against AP Singh
सीमा कुशवाहा - फोटो : Social Media

सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल चुका है। 20 मार्च, 2020 की सुबह 5:30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। इसके साथ ही पूरे देश में इंसाफ को लेकर एक संतुष्टि और खुशी का माहौल है। 2012 से लेकर अबतक निर्भया के लिए चली इस लड़ाई में उसके साथ देश की जो बेटी अडिग खड़ी रही और उसे न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी दांव-पेच का इस्तेमाल किया उसे भी आज पूरा देश धन्यवाद दे रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं निर्भया के लिए इस लंबी लड़ाई को लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा।



Nirbhaya case nirbhayas advocate Seema Kushwaha who fights against AP Singh
सीमा कुशवाहा - फोटो : Social Media

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है। साल 2012 में जब निर्भया के साथ वो दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, उस वक्त सीमा कोर्ट में ट्रेनिंग कर रही थीं। इस घटना की खबर मिलते ही सीमा ने निर्भया के लिए नि:शुल्क केस लड़ने की घोषणा की थी। यह उनके वकालत करियर का पहला केस था, जिसे उन्होंने पूरे जज्बे के साथ लड़ा और आखिरकार जीत हासिल की।

Nirbhaya case nirbhayas advocate Seema Kushwaha who fights against AP Singh
सीमा कुशवाहा - फोटो : Social Media

इसके बाद से आज तक वह निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए डटी रहीं। निचली अदालत से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सीमा हर सुनवाई में निर्भया के लिए दलील पेश करती रहीं। इन सात वर्षों में केवल कोर्ट ही नहीं, बल्कि अदालत से बाहर भी सीमा निर्भया के माता-पिता के साथ खड़ी दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case nirbhayas advocate Seema Kushwaha who fights against AP Singh
सीमा कुशवाहा - फोटो : Social Media

2014 में सीमा ज्योति लीगल ट्रस्ट से भी जुड़ीं, जो दुष्कर्म पीड़ितों के लिए मुफ्त में केस लड़ता है और उन्हें कानूनी सलाह देता है। सीमा असल में वकील नहीं, बल्कि आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। वह यूपीएससी परीक्षा देने की पूरी तैयारी भी कर चुकी थीं, लेकिन किस्मत को उनके लिए वकालत का पेशा ही मंजूर था। 

विज्ञापन
Nirbhaya case nirbhayas advocate Seema Kushwaha who fights against AP Singh
सीमा कुशवाहा - फोटो : Social Media

वर्तमान में सीमा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसिंग अधिवक्ता हैं। वह कहती हैं कि निर्भया का केस लड़ना उनके लिए भी एक बड़ी चुनौती थी। इस लड़ाई के दौरान निर्भया के परिवार के साथ और खासकर उसकी मां के साथ उनका एक भावनात्मक संबंध बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed