फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#KabTakNirbhaya: अनु दुबे से जब मिलीं निर्भया की मां, नम आंखों से कही ये बात

Sat, 30 Nov 2019 07:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 30 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad veterinary doctor assault and murder Anu Dubey Protests
अनु दुबे को मिला निर्भया की मां का साथ - फोटो : अमर उजाला

संसद के बाहर बेटियों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली अनु दुबे को निर्भया की मां का भी साथ मिल गया है। निर्भया की मां का कहना है कि हैदराबाद की घटना ने फिर 2012 की यादें ताजा कर दी हैं। पुलिस पहले तो कभी समय पर पहुंचती नहीं है, उसके बाद जनता के आक्रोश को दबाने का प्रयास करती है। 


 

Nirbhaya case Hyderabad veterinary doctor assault and murder Anu Dubey Protests
अनु दुबे का साथ देने पहुंची स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

निर्भया की मां ने अमर उजाला को बताया कि संसद के बाहर हैदराबाद की घटना से डरी-सहमी लड़की किसी को क्या नुकसान पहुंचा सकती थी। मान लिया कि उस इलाके में धारा- 144 लगी हुई है, पर एक अकेली लड़की उस धारा को कैसे तोड़ रही थी। लड़की को आराम से जंतर-मंतर तक पहुंचाया जा सकता था। 

Nirbhaya case Hyderabad veterinary doctor assault and murder Anu Dubey Protests
अनु दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अकेली विरोध कर रही लड़की को थाने ले जाकर मारपीट करने की क्या जरूरत थी? लड़की चोट के निशान दिखा रही है। महिला पुलिस अधिकारियों को सब्र से काम लेते हुए उसे समझाना चाहिए था कि विरोध संसद के बाहर नहीं, बल्कि जंतर-मंतर पर किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad veterinary doctor assault and murder Anu Dubey Protests
अनु दुबे - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के पिता ने प्रधानमंत्री से की सख्त कानून बनाने की मांग
निर्भया के पिता ने कहा कि 2012 में मेरी बेटी के साथ जब बर्बरता हुई तो सारा देश सड़कों पर सरकार से बेटियों को सुरक्षित माहौल देने की मांग कर रहा था। हैदराबाद की घटना ने एक बार फिर निर्भया की घटना की याद दिला दी। निर्भया मामले के बाद केंद्र में सरकार बदल गई। आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद उम्मीद थी कि वे बेटियों को सुरक्षित वातावरण देंगे। 

विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad veterinary doctor assault and murder Anu Dubey Protests
प्रदर्शन करती अनु दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के पिता ने आगे कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा तो हैदराबाद में भी पूरा हुआ, अभिभावक ने बेटी को पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाया पर सुरक्षा तो पुलिस देगी। इसलिए प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे अपने इस नारे को पूरा करने के लिए सख्त कानून बनाएं, ताकि भविष्य में किसी बेटी से ऐसी बर्बरता न हो। दूसरा प्रधानमंत्री को इन नेताओं को नसीहत देनी होगी कि अगर उन्हें बोलने नहीं आता तो चुप रहे। नेता अपने बेतुके बयानों के चलते सरकार की भी फजीहत करवाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed