फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः परिवार वालों को सौंपी जाएगी दोषियों की कमाई, विनय ने बनाई थी कई पेटिंग्स

Sat, 21 Mar 2020 11:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Family members will be handed over the money of culprits
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

फांसी से पहले निर्भया के चारों दोषियों ने न कोई वसीयत ही तैयार की और न ही उन्होंने अपनी कोई अंतिम इच्छा जेल प्रशासन को बताई। जिसकी वजह से जेल प्रशासन जेल में रहने के दौरान उनकी कमाई, कपड़े और अन्य सामान को उनके परिवार के हवाले करेगा। जेल प्रशासन का कहना है कि विनय के बनाए गए पेंटिंग को भी उनके परिवार वालों के हवाले किया जाएगा। 


 

Nirbhaya Case: Family members will be handed over the money of culprits
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल प्रशासन ने चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को नोटिस जारी कर उन्हें अपने वसीयत तैयार करने व कोई अंतिम इच्छा होने पर इसकी जानकारी देने के लिए कहा था। लेकिन फांसी के दिन तक दोषियों ने जेल प्रशासन के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। 

Nirbhaya Case: Family members will be handed over the money of culprits
तिहाड़ जेल

जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में रहने के दौरान दोषियों ने कामकाज कर कुछ रुपये कमाए थे। साथ ही विनय ने कुछ पेटिंग्स भी बनाए थे। नोटिस जारी करने के बावजूद दोषियों ने उन पैसों को परिवार के किस सदस्य को देना है इसके बारे में जेल प्रशासन को जानकारी नहीं दी थी। जिसकी वजह से जेल प्रशासन अब उनकी कमाई, कपड़े और पेटिंग्स के अलावे अन्य सामान को उनके परिवार वालों के हवाले कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Family members will be handed over the money of culprits
स्वाति मालिवाल

दरिंदों को फांसी देना पूरे देश की जीत है: स्वाति मालीवाल 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निर्भया के दरिंदों को फांसी दिए जाने पर खुशी जताते हुए इसे पूरे देश की जीत बताई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब देश में एक कठोर सिस्टम बनाने की जरूरत है जिससे समाज की सोच में बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
Nirbhaya Case: Family members will be handed over the money of culprits
निर्भया की मां आशा देवी - फोटो : ANI

स्वाति मालीवाल ने कहा कि सात साल के लंबे इंतजार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाई। दोषियों को सजा दिलाने के लिए सारा देश सड़क पर उतरा, अनशन किया और लाठी खाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed