{"_id":"5e742a8b8ebc3e71195f89e5","slug":"nirbhaya-case-delhi-latest-news-juvenile-accused-life-after-releasing-from-juvenile-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: वो नाबालिग दोषी जिसका आज तक चेहरा नहीं देख सका देश, ऐसे बिता रहा अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: वो नाबालिग दोषी जिसका आज तक चेहरा नहीं देख सका देश, ऐसे बिता रहा अपनी जिंदगी
Fri, 20 Mar 2020 07:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
देश को दहला देने वाले निर्भया गैंगरेप में छह आरोपियों में से एक घटना के दिन नाबालिग था। हालांकि वह कुछ ही महीनों बाद 18 साल का होने वाला था लेकिन कोर्ट ने मौजूदा कानून के आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए सजा देने की बजाए सुधार गृह में भेजने का फैसला सुनाया। निर्भया के दोषियों में से यही एक चेहरा है जिसे आज तक देश ने नहीं देखा है।
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दोषी नाबालिग आरोपी अब आजाद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आज क्या है और कहां है। कुछ दिन सुधार गृह में रहने के बाद दिसंबर 2016 में उसे मुक्त कर दिया गया।
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया मामले में दोषी नाबालिग दक्षिण भारत में कही कुक का काम कर रहा है। एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि वह एक नए रूप में आ चुका है और यहां तक की उसने एक नया नाम भी रख लिया है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना पकाने का काम सीखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने कहा कि हमने उसे राष्ट्रीय राजधानी से बहुत दूर भेज दिया जिससे कि लोग उसका पता न लगा सकें और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वह दक्षिण भारत में कही कुक का काम कर रहा है। उसका नियोक्ता उसके वास्तविक नाम के बारे में नहीं जानता और वह उसकी पिछली जिंदगी से भी अवगत नहीं है।
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने कहा कि हम उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते रहते हैं जिससे कि वह किसी की नजर में न आ सके। मालूम हो कि घटना के समय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पांचवां व्यक्ति था। खबरों के अनुसार निर्भया के साथ सबसे अधिक क्रूरता इसी नाबालिग ने की थी। एनजीओ अधिकारी के अनुसार उस नाबालिग रहा आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह के लिए काम करता था।