{"_id":"5e71a1918ebc3ea7dd2f0ef3","slug":"nirbhaya-case-convict-akshay-file-fresh-mercy-plea-to-president-execution-may-postpone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषी अक्षय ने चला नया पैंतरा, टल सकती है 20 मार्च को होने वाली फांसी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषी अक्षय ने चला नया पैंतरा, टल सकती है 20 मार्च को होने वाली फांसी!
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Mar 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया के दोषी अक्षय कुमार सिंह ने 20 मार्च को होने वाली फांसी से बचने के लिए फिर नई चाल चली है। उसने एक ऐसी याचिका डाली है जिसके चलते 20 मार्च को होने वाली फांसी भी टल सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 of 5
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषी अक्षय ने मंगलवार शाम राष्ट्रपति के पास दूसरी दया याचिका भेज दी। उसने यह याचिका जेल प्रशासन को सौंपी। जेल प्रशासन ने याचिका को दिल्ली सरकार के पास भेज दिया। दिल्ली सरकार ने याचिका को खारिज करते हुए उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया है।
3 of 5
Nirbhaya Case
- फोटो : अमर उजाला
जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम से जेल प्रशासन को दूसरी दया याचिका दी। याचिका में अक्षय ने कहा है कि उसकी पहली याचिका खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nirbhaya Case
- फोटो : अमर उजाला
उस याचिका में सभी तथ्य नहीं थे। याचिका में उसने राष्ट्रपति से फांसी की सजा माफ करने और उसे उम्र कैद में तब्दील करने की मांग की है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा पाए दोषी जेल प्रशासन को कोई याचिका देता है तो जेल प्रशासन को उसे संबंधित जगह पर भेजना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Nirbhaya Case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अधिकारिक सूत्रों का यह भी कहना है कि इस याचिका से दोषी की सजा पर कोई रोक नहीं लगेगी और याचिका के खारिज होने के बाद उसे 14 दिन की मोहलत भी नहीं मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।